फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teachers are not showing interest in applying for state award

Baghpat News: राज्य पुरस्कार के लिए आवेदन करने में रुचि नहीं दिखा रहे शिक्षक

Sat, 13 Jul 2024 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Teachers are not showing interest in applying for state award
- मेरठ मंडल में बुलंदशहर को छोड़कर किसी भी जिले से नहीं किया गया आवेदन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। राज्य पुरस्कार के लिए आवेदन करने में शिक्षक रूचि नहीं ले रहे हैं। मेरठ मंडल में बुलंदशहर को छोड़कर किसी भी जिले से पुरस्कार के लिए आवेदन नहीं किया गया है। अब शासन ने आवेदन की तिथि बदलाव कर 15 जुलाई तक बढ़ा दी है। पूर्व में दस जुलाई तक आवेदन करने की तिथि निर्धारित की गई थी।

शासन ने विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों से राज्य पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे थे। शिक्षक को 15 जून से दस जुलाई तक प्रेरणा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने के निर्देश दिए गए थे। शासन ने अधिकारियों से प्रत्येक जनपद से कम से कम दो शिक्षकों का आवेदन कराने के लिए कहा था। मेरठ मंडल के बुलदंशहर जिले को छोड़कर नौ जुलाई तक किसी भी जिले से एक भी आवेदन नहीं किया गया। जिस पर शासन ने आवेदन की तिथि में बदलाव कर अब 15 जुलाई तक आवेदन करने के निर्देश दिए हैं। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने बीएसए को भेजे पत्र में जिले के परिषदीय विद्यालय और अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों का राज्य पुरस्कार के लिए चयन करने के लिए 15 जुलाई तक आवेदन कराने के निर्देश दिए हैं। बीएसए गीता चौधरी का कहना है कि शासन के निर्देशानुसार निर्धारित तिथि तक राज्य पुरस्कार के लिए शिक्षकों के आवेदन की प्रक्रिया पूरी करा दी जाएगी।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed