फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teachers absent, mid-day meal register manipulation

शिक्षक गैरहाजिर, मिड-डे मिल रजिस्टर में गड़बड़ी 

Tue, 17 May 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 17 May 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
बागपत में बीएसए के निरीक्षण में शिक्षक तो गैरहाजिर रहे ही, मिड डे मील रजिस्टर में गड़बड़ी पाई गई। शिक्षिकाएं  क्लास छोड़कर बातें करने में मशगूल मिलीं। निरीक्षण के दौरान नौ शिक्षक और 401 छात्र अनुपस्थित मिले।  
विज्ञापन


मंगलवार को बीएसए धीरेंद्र कुमार यादव ने पिलाना ब्लाक के अमरपुर गढ़ी प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इसमें सहायक अध्यापक प्रीति, रूबी चौधरी, अंजू और पुष्पा देवी गैरहाजिर मिलीं। पंजीकृत 98 छात्रों में से केवल 13 छात्र विद्यालय में पढ़ते मिले। प्रधानाध्यापक को तीन दिन में स्पष्टीकरण और अनुपस्थित शिक्षिकाओं को वेतन रोकने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

 

गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंचे यहां पर परिचारक राकेश मलिक अनुपस्थित मिले। 105 छात्रों में से 16 छात्र पाए गए। एमडीएम पंजिका में गड़बड़ी मिली। गोसपुर के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक पूजा शर्मा, अमृत पाल, बबीता अनुपस्थित मिली। 170  में से 56 छात्र कक्षाओं में पढ़ते मिले। छात्रों की कम संख्या पर नाराजगी जताई। अनुपस्थित शिक्षकों को वेतन रोकने के निर्देश और प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

गांव के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय में 50 छात्र पंजीकृत थे, इसमें 17 छात्र उपस्थित मिले। 22 अप्रैल से संविदा पर कंप्यूटर शिक्षक कपिल चौहान अनुपस्थित चल रहा था, जिसे हटाने के निर्देश दिए। इसके अलावा डौला के प्राथमिक विद्यालय दो का निरीक्षण किया। बीएसए को यहां अलग नजारा देखने को मिला।

विद्यालय में लता राणा, वीनम शर्मा, हेमलता तीनों अध्यापिका एक जगह बैठकर बातें करती मिलीं । 117 में से 37 छात्र उपस्थित मिले। मिड डे मील रजिस्टर में 50 से 55 छात्रों को दर्शाई गई थी। बीएसए ने प्रधानाध्यापक से तीन दिन में स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed