{"_id":"637526d52e7b21733371f35c","slug":"teacher-arrested-for-molesting-girl-students-baghpat-news-mrt6139407174","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक की धुनाई, हंगामे के बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक की धुनाई, हंगामे के बाद गिरफ्तार
विज्ञापन
बागपत के उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक पर छेड़छाड़ के आरोप के बारे में जानकारी लेती कोतवाली ?
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। नगर के एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक की बुधवार को जमकर धुनाई की गई। शिक्षक के रोजाना छेड़छाड़ करने से परेशान छात्राओं ने परिजनों से शिकायत की तो वे स्कूल पहुंच गए। यहां काफी देर तक हंगामा होने की जानकारी पाकर पुलिस पहुंची और मामला शांत कराया। शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, उसे निलंबित कर दिया है।
उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा के परिजनों ने बताया कि एक शिक्षक बुधवार को कक्षा में छात्रा के संवेदनशील अंगों को छूने लगा। उसने विरोध जताया तो उसके साथ गालीगलौज व मारपीट की। उसे किसी को इस बारे में जानकारी नहीं देने के लिए भी धमकाया। उक्त छात्रा स्कूल छोड़कर घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। इसका पता चलने पर आसपास के लोग भी स्कूल पहुंच गए और शिक्षक की धुनाई कर दी। जिससे वहां हंगामा हो गया। इसकी जानकारी पाकर पुलिस भी पहुंच गई। वहां से आरोपी शिक्षक को पुलिस अपने साथ लेकर चली गई और छात्रा के परिजनों द्वारा मुकदमा दर्ज कराने पर आरोपी शिक्षक शिवकुमार को गिरफ्तार कर लिया।
आए दिन करता था छेड़छाड़, सस्पेंड
स्कूल में पहुंची पुलिस के सामने कई अन्य छात्राओं ने बताया कि आरोपी शिक्षक आए दिन छेड़छाड़ करता था। वह कई अन्य छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर चुका है। वहीं, शिक्षक को कार्यवाहक बीएसए रवींद्र सिंह ने निलंबित कर दिया है। उसकी विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
वर्जन
स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ की शिकायत मिली थी। इस पर मुकदमा दर्ज करा दिया है। इस मामले में शिक्षक को पकड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।-नीरज कुमार जादौन, एसपी

घटना के बाद विद्यालय में जांच करते पुलिसकर्मी- फोटो : BAGHPAT