फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tazia procession taken out on Muharram, show feats

मोहर्रम पर निकाला ताजिया जुलूस, करतब दिखाए

Wed, 10 Aug 2022 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Tazia procession taken out on Muharram, show feats
बागपत में मोहर्रम के पर्व पर करतब दिखाते युवक - फोटो : BAGHPAT
मोहर्रम पर निकाला ताजिया जुलूस, करतब दिखाए
विज्ञापन

बागपत/अमीनगर सराय। मोहर्रम पर्व पर मंगलवार को दो साल बाद हजरत हुसैन की शहादत पर ताजिया जुलूस निकाले गए। जिसमें युवाओं ने करतब दिखाए। उधर, ताजिया जुलूस को लेकर पुलिस भी अलर्ट रही।
ताजिया जुलूस शहर की सब्जी मंडी से शुरू हुआ, जो पांडव मार्ग से होता हुआ बड़ा बाजार में पहुंचा। जहां हवेली तिराहे पर काफी देर तक युवाओं ने लाठियां, पटा का प्रदर्शन किया। मौके पर पुलिस भी तैनात रही। ताजिया कमेटी के अध्यक्ष काले खां व अखाड़ों के उस्ताद कोहिनूर, अब्दुल वाहिद ने बताया कि कोरोनाकाल के चलते दो साल बाद मोहर्रम पर्व पर हजरत हुसैन की शहादत की याद में ताजिया जुलूस निकाले गए हैं। इसके बाद ताजिया ईदगाह में कर्बला में दफनाया गया। ताजिया जुलूस में प्रदर्शन करने वालों में गुड्डू, जाहिद सभासद, नबील, मकसूद, अरमान, शाहिद, शाहरुख, सईद अब्बासी, जाकिर शामिल रहे।
विज्ञापन

--
मोहर्रम पर मेले में की खरीददारी
मोहर्रम पर सिंघावली अहीर गांव में ताजिया जुलूस निकाला गया। ताजिया जुलूस बड़ी चौपाल से शुरू हुआ और गलियों में होता हुआ शाम सात बजे कब्रिस्तान में पहुंचकर संपन्न हुआ। ताजिया जुलूस में युवाओं ने पटाबाजी और लाठी डंडों से करतब दिखाए। ताजिये को कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात रही और सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान इलियास, हसन, यूनुस, इसरार राणा, महबूब चौधरी, सत्तार ठेकेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पुलिस रही अलर्ट
मोहर्रम पर्व पर ताजिया जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट रही। जिसके चलते एडीएम अमित कुमार व एएसपी मनीष कुमार मिश्र ने बड़ौत, बागपत, अमीनगर सराय, बरनावा समेत अन्य स्थानों पर धर्मगुरुओं के साथ वार्ता कर शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस संपन्न कराने की अपील की। जिसके चलते ताजिया जुलूस के साथ पुलिस भी अलर्ट रही।

बागपत में मोहर्रम के पर्व पर लाठी का करतब दिखाते युवक

बागपत में मोहर्रम के पर्व पर लाठी का करतब दिखाते युवक- फोटो : BAGHPAT

बागपत में मोहर्रम के पर्व पर ताजिया निकालते हुए

बागपत में मोहर्रम के पर्व पर ताजिया निकालते हुए- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed