{"_id":"5f90806a8ebc3e9bdc31a87d","slug":"tau-shot-dead-by-nephews-in-panchi-baghpat-news-mrt5072118185","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांची में भतीजों ने गोली मारकर की ताऊ की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांची में भतीजों ने गोली मारकर की ताऊ की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांची में भतीजों ने गोली मारकर की ताऊ की हत्या
तहेरे भाई को पीटकर किया घायल, पारिवारिक रंजिश में घर में घुसकर की वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर (बागपत)। पांची गांव में पारिवारिक रंजिश के चलते भतीजों ने ताऊ की गोली मारकर हत्या कर दी और तहेरे भाई को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
पांची गांव निवासी इनामुलहक (60) अपने बेटे जुनैद के साथ बुधवार सुबह सात बजे घर से गांव में ही अपने मेडिकल स्टोर पर जा रहे थे। पूर्व प्रधान नासिर के आवास के पास इनामुलहक की अपने भतीजे जुबैर और याकूब के साथ पारिवारिक रंजिश के चलते गालीगलौज हो गई। दोनों ने पिता-पुत्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। जान बचाने के लिए इनामुलहक पास में ही अपने दूसरे बेटे फुरकान के घर में घुस गए। हमलावरों ने पीछा किया। जान बचाने के लिए बुजुर्ग मकान की छत पर चढ़ गए। हमलावरों ने छत पर ही जाकर सीने में गोली मारकर बुजुर्ग की हत्या कर दी। दिन निकलते ही वारदात से दहशत फैल गई। पुलिस ने मौके पर आकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के बेटे इंतजामुल हक ने तहेरे भाई जुबैर, याकूब, उनकी मां जायदा, जुल्फिकार, यूसुफ और नवाजिश समेत छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। एसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी।