फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tarun won gold in high jump, selected for national

Baghpat News: तरुण ने ऊंची कूद में जीता स्वर्ण, नेशनल के लिए हुआ चयन

Tue, 07 Nov 2023 05:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 05:28 PM IST
विज्ञापन
Tarun won gold in high jump, selected for national
-सरदार पटेल इंटर कॉलेज बली में सम्मान समारोह का किया आयोजन
विज्ञापन

फोटो - 2
अग्रवाल मंडी टटीरी। सरदार पटेल इंटर कॉलेज बली में सम्मान समारोह हुआ, जिसमें प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी तरुण कुमार को सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य नवाब सिंह ने बताया कि 6 नवंबर को सहारनपुर में राज स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें कॉलेज के छात्र तरुण कुमार ने ऊंची कूद में प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज और जिले का नाम रोशन किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर उसका नागपुर में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इस मौके पर देवेंद्र कुमार, वेद प्रकाश, अनुज कुमार, पीटीआई, संजीव कुमार, पवन शर्मा, श्यामवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----
चिकित्साधिकारी को सम्मानित किया
अग्रवाल मंडी टटीरी। लायंस क्लब अग्रवाल मंडी की ओर से लायंस नेत्र चिकित्सा केंद्र पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सरुरपुर कलां सीएचसी की महिला चिकित्साधिकारी डॉ मोहिनी पंवार को पटका पहनाकर, उपहार देकर सम्मानित किया गया। मंडलीय चेयरमैन अभिमन्यु गुप्ता, सचिव लायन पंकज गुप्ता, डॉक्टर रामलाल, लॉयन वीरेंद्र त्यागी, अजय मित्तल विभोर जिंदल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed