फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Targeted to make new Aadhaar cards

Baghpat News: अब प्रत्येक शनिवार को आधार बनाने के लिए चलेगा विशेष अभियान

Mon, 28 Nov 2022 10:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 10:44 PM IST
विज्ञापन
Targeted to make new Aadhaar cards
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। आधार कार्ड से संबंधित लोगों की समस्याओं का निस्तारण कराने को लेकर डाक विभाग ने फिर से प्लानिंग की है। जिनके पास आधार कार्ड नहीं है, वह सेंटर आकर कार्ड बनवा लें। यदि संशोधन कराना हो तो वह भी करा लें। वहीं, प्रत्येक शनिवार को विशेष अभियान चलाकर आधार कार्ड बनाए जाएंगे। इसके तहत गांवों में कैंप भी लगाए जाएंगे।
आधार कार्ड बनवाने को लेकर डाक विभाग विशेष अभियान चला रहा है। विभाग प्रत्येक शनिवार को डाकघरों में और स्पेशल कैंप लगाकर आधार बनाए जाएंगे। इसके साथ ही संशोधन भी किया जाएगा। मुख्य डाकघर एवं क्षेत्रीय डाकघरों के माध्यम से लोगों को जानकारी दी जा रही है कि आधार कार्ड को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य डाकघर में पांच हजार से अधिक नए आधार कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया है।
विज्ञापन

वहीं, संशोधन भी होगा। पोस्टमास्टर संजीव चौधरी ने बताया कि नए आवेदन के बजाय पुराने आधार कार्डों में संशोधन के लिए सर्वाधिक आवेदक डाकघर में पहुंचते हैं। नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि में संशोधन कराने के लिए आवेदकों की कतार लगी रहती है। ऐसे आवेदकों को परेशानी न हो। इसलिए अब प्रत्येक शनिवार सुबह आठ बजे से आधार कार्ड बनाने व संशोधन कार्य करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed