फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tannery units distributing disease

चर्मशोधन इकाइयों के दूषित पानी से गांव में फैल रही बीमारी

Sat, 16 Oct 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Tannery units distributing disease
दोघट। भड़ल गांव में चर्म शोधन इकाइयों से निकलने वाला केमिकल युक्त पानी ग्रामीणों के लिए मुसीबत बना हुआ है। इस दूषित पानी से गांव में बीमारी फैल रही है। वहीं, पेयजल भी दूषित हो गया है। प्रतिबंध के बावजूद गांव में रात्रि में चर्म शोधन किया जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इकाइयों को बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन

एनजीटी ने चर्म शोधन गांव से बाहर करने का आदेश दिया है। ग्रामीणों ने इकाइयों को गांव से बाहर स्थापित कराने के लिए एक माह तक धरना दिया था। प्रशासनिक एवं एनजीटी के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर इकाइयों को गांव से बाहर कराने का आश्वासन दिया। हालांकि समस्या का समाधान नहीं हुआ। गांव में दूषित पानी बहने की वजह से बदबू आती है। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। इस बाबत ग्रामीण जितेंद्र राणा, पूर्व प्रधान देवेंद्र राणा, सुखवीर सिंह, हरपाल सिंह, सुधीर कुमार, संजीव, नीरज, रामकुमार, कालूराम, सतीश कुमार, बृजपाल, रघुवीर गांव से चर्म शोधन इकाइयाें को गांव से बाहर कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed