छेड़छाड़ के विरोध पर भाई पर हमला, तनाव
गांव निवासी दो चचेरी बहनें, शुक्रवार शाम दवाई लेने के लिए प्राईवेट चिकित्सक के पास जा रही थी। रास्ते में 4-5 युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ कर अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। बचाव में आए उनके भाई पर भी आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया। इससे वहां पर हंगामा हो गया। पीड़ितों ने थाना पुलिस से शिकायत की। घटना से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। सिंघावली अहीर थाने के एसएसआई मुनेंद्र कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।