फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Taking oath of zip amidst the uproar of RLD

शपथ ग्रहण समारोह में अव्यवस्थाओं को लेकर रालोद नेताओं का हंगामा

Mon, 12 Jul 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Taking oath of zip amidst the uproar of RLD
बागपत। जिला पंचायत के नवनिर्वाचित बोर्ड के सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह में अव्यवस्था को लेकर रालोद नेताओं ने जमकर हंगामा किया। डीएम राजकमल यादव नवनिर्वाचित अध्यक्ष ममता देवी को शपथ ग्रहण कराकर निकल गए। इसके बाद रालोद नेताओं ने मंच से माइक पर खुलकर भड़ास निकाली। आक्रोश में प्रशासन और कर्मचारियों को अपशब्द तक बोले गए। इसके बाद अध्यक्ष ने सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई। हालांकि जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की प्रत्याशी रही बबली देवी समारोह में नहीं पहुंचीं।
विज्ञापन

जिला पंचायत बोर्ड के शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। अधिकारियों ने भीड़ देखकर कोविड गाइडलाइन का हवाला देते हुए उन्हें रोकना शुरू कर दिया। इस पर पूर्व विधायक वीरपाल राठी की एएसपी मनीष मिश्र से नोकझोंक हो गई। इसके बाद रालोद कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ममता देवी के पति जयकिशोर पहुंचे तो एएसपी ने कोविड प्रोटोकॉल का हवाला देकर उन्हें भी अंदर जाने से रोक दिया। इस पर रालोद नेता भड़क गए। उन्होंने सड़क पर ही शपथ ग्रहण समारोह करने का एलान कर दिया।
विज्ञापन

हंगामे के दौरान भीड़ जबरन अंदर घुस गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों गेट बंद कर अंदर से ताले लगा दिए। जिस पर कई जिला पंचायत सदस्य बाहर रह गए। यहां मौजूद लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान कई लोग दीवार फांदकर अंदर पहुंचे। जिसके चलते कुर्सियां कम पड़ गईं। बड़ी संख्या में लोग खड़े रहे। डीएम राजकमल यादव ममता देवी को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाकर कार्यक्रम से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद रालोद जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल तेवतिया ने माइक संभाल लिया। उन्होंने प्रशासन पर जानबूझ कर अव्यवस्था फैलाने का आरोप लगाया। वह इतने आक्रोश में आ गए कि मंच से ही प्रशासन और जिला पंचायत के कर्मचारियों को अपशब्द तक बोल दिए। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष के पति जयकिशोर ने जिला पंचायत कर्मचारियों की तल्ख लहजे में खबर ली। भाजपाइयों के इशारे पर जानबूझकर अव्यवस्था फैलाने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं कर्मचारियों को चित्रकूट तबादला कराने तक की धमकी दे डाली। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ने बोर्ड के सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed