{"_id":"65b54caba96ce71f8f0a417a","slug":"swelling-in-fingers-increasing-pain-in-bones-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-109328-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: उंगलियों में आ रही सूजन, हड्डियों में बढ़ रहा दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: उंगलियों में आ रही सूजन, हड्डियों में बढ़ रहा दर्द
Sun, 28 Jan 2024 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 28 Jan 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
बागपत। सर्दी ने हर किसी को बेहाल कर दिया। पाला के साथ शीतलहर चलने से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। ठंड के कारण हड्डियों तक में दर्द की शिकायत होने लगी। पाला व हवा के कारण उंगलियों में सूजन की समस्या हो रही है। चिकित्सक लोगों को सर्दी से बचाव की सलाह दे रहे हैं।
पाला और हवा के साथ ठंड से लोग परेशान हैं। पाला पड़ने से लोगों के जोड़ों में दर्द शुरु हो गया है। हाथ और पैरों की उंगलियों में सूजन आ गई है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में हड्डी में दर्द के मरीजों और हाथ व पैर की उंगलियों में सूजन के मरीजों की ओपीडी बढ़ी है। फिजिशियन डॉ. श्रवण कुमार का कहना है कि ठंड में नसें सिकुड़ जातीं हैं जिसका ब्लड सर्कुलेशन पर असर पड़ता है। ब्लड सर्कुलेशन कम होने पर प्रभावित अंग में लालिमा और सूजन आने लगती है। उनका कहना है कि अस्पताल में लगभग 50 मरीज जोड़ों के दर्द और हाथ पैर की अंगुलियों में सूजन के पहुंच रहे हैं।
-- - ऐसे करें बचाव
- जमीन पर नंगे पांव चलने से बचें
- मौजे पहनकर ही बाहर निकलें
- सूजन वाले हिस्से पर नींबू का रस लगाएं
- सरसों के तेल की मालिश करें
- सरसों के तेल में हल्दी पकाकर लगाएं
- नमक के पानी से पैरों और हाथों की उंगलियों को धोएं
- हल्दी और शहर का लेप बनाकर लगाएं
- नारियल के तेल में कपूर डालकर लगाएं
- वर्जन - सर्दी में जोड़ों में दर्द और हाथ-पैर की उंगलियों में सूजन आने के मरीज बढ़े है। मरीजों को इलाज के साथ सर्दी से बचाव की सलाह दी जा रही है।