{"_id":"66d24f4d84559991800a09b4","slug":"suspicious-candidate-caught-in-up-police-recruitment-exam-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-112884-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया संदिग्ध अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया संदिग्ध अभ्यर्थी
Sat, 31 Aug 2024 04:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 31 Aug 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने एक संदिग्ध अभ्यर्थी को पकड़ा है। अभ्यर्थी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का शुक्रवार को चौथा दिन था। बड़ौत में इस परीक्षा के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से जैन स्थानकवासी गर्ल्स इंटर कॉलेज में शुक्रवार को द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी संदिग्ध प्रतीत हुआ। मुजफ्फरनगर के शाहपुर के रहने वाले इस अभ्यर्थी के दस्तावेज की जांच की गई तो उसके शैक्षिक प्रमाण पत्रों में आयु अलग-अलग पाई गई।
अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड और आधार कार्ड में दर्ज कराई गई उम्र मेल नहीं खा रही थी। पूछताछ के बाद भी अभ्यर्थी संतोषजनक दस्तावेज, जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। जब इस संबंध में सीओ विजय चौधरी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड पर दर्ज उम्र और आधार कार्ड पर दर्ज उम्र में अंतर है। फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मामले में अभ्यर्थी पर मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।