फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: बामनौली में हर्ष छिकारा का विरोध, पुलिस ने हाईवे पर रोक तीन घंटे थाने में बैठाया

Mon, 26 Oct 2026 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
crime news
दोघट। हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी और सोनीपत के यूट्यूबर हर्ष छिकारा के बीच चल रहे विवाद में बामनौली के लोग भी उतर गए। उन्होंने पंचायत कर यूट्यूबर को गांव में आने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी और बामनौली गांव के गेट पर खड़े हो गए। इसको लेकर पुलिस भी अलर्ट रही। पुलिस ने इब्राहिमपुर माजरा रेलवे फाटक पर हर्ष छिकारा और उसके साथियों को रोककर तीन घंटे तक थाने में बैठाकर रखा। भाकियू नेता नरेश टिकैत के भांजे राजेंद्र चौधरी समेत अन्य नेताओं के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने उनको वापस सोनीपत भेज दिया।
विज्ञापन

बामनौली गांव के रहने वाले हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी के साथ चल रहे विवाद में हर्ष छिकारा ने सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो अपलोड कर रविवार दोपहर बामनौली गांव के गेट पर आने की चुनौती दी थी। इससे बामनौली के लोगों में आक्रोश पनप गया, उन्होंने थांबा चौधरी देवेंद्र सिंह के आवास पर पहुंचकर पंचायत की। थांबा चौधरी ने भी वीडियो जारी कर पूरे गांव को चुनौती देने को गलत बताया। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा है तो हर्ष छिकारा को गांव में नहीं घुसने देंगे।
विज्ञापन

रविवार दोपहर दो बजे बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर बामनौली गांव के गेट पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, जिन्होंने कई वीडियो जारी कर गांव में आने पर हर्ष छिकारा को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। वहां आए पुलिसकर्मियों लोगों को समझाकर रास्ते से हटाया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख कुलदीप तोमर, वीरेश तोमर, वैभव तोमर उर्फ पिंटू चौधरी, हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष गौरव राणा, दीपक चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

माहौल बिगड़ने की आशंका को लेकर 15-20 गाड़ियों में साथियों के साथ बामनौली गांव आ रहे हर्ष छिकारा को पुलिस ने रोककर थाने में बैठा लिया। इसकी सूचना मिलने पर नरेश टिकैत के भांजे राजेंद्र चौधरी और भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी भी कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे। यूट्यूबर का कहना है कि मेरा इरादा माहौल बिगाड़ने का नहीं था। मैं बामनौली गांव में परिचित के यहां चाय पीने जा रहा था। इस मामले में सीओ अंशु जैन का कहना है कि पूरे मामले को लेकर पुलिस अलर्ट रही। यूट्यूबर को वापस सोनीपत भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed