फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sushma Swaraj Award to 12 women

Baghpat News: 12 महिलाओं को सुषमा स्वराज अवार्ड

Tue, 21 Mar 2023 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 21 Mar 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Sushma Swaraj Award to 12 women
बागपत के भाजपा कार्यालय में सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित की गई महिला भाजपा कार्यकर्ता
बागपत। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में महिला मोर्चा के तत्वावधान में सम्मान समारोह हुआ। इसमें बेहतर कार्य करने के लिए 12 महिलाओं को सुषमा स्वराज अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक और जिला प्रभारी हिमांशु मित्तल ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने देश की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा के लिए सविता कश्यप और मंजू रानी, जल संरक्षण जागरूकता के लिए निशा त्यागी, महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने के लिए ममता देवी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के लिए काजल, पर्यावरण संरक्षण के लिए कनिका, वर्मी कंपोस्ट खाद निर्माण के लिए दर्शना, ब्यूटी पार्लर के लिए रुविया, ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा प्रदान करने के लिए सुनीता देवी और सामाजिक कार्यकर्ता रेणुका और रेखा चौहान को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लता सिसोदिया ने कहा कि महिलाएं अपनी सुरक्षा एवं एकता के लिए एकजुट हों और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़ें। जिला महामंत्री बोबील चौधरी, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, सुदेश चौहान, जिला महामंत्री सरिता चौधरी, कौशल त्यागी, मनजीत कौर, विनोद बाल्मीकि, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, पूर्व महामंत्री सोनिया चौधरी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed