ड्रोन से होगी पुरा महादेव की निगरानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस और प्रशासनिक अफसर पुरा मेले की तैयारियों में रात-दिन लगे हैं। उनकी पहली प्राथमिकता पुरा मेले को शांतिपूर्ण और सकुशल कराना है। अफसरों ने इस बार अन्य वर्षों के मुकाबले ज्यादा पुलिस बल की मांग की है। क्योंकि इस बार कांवड़ियों की संख्या में काफी इजाफा होने की उम्मीद है।
पुरा के परशुरामेश्वर महादेव में 20-25 लाख शिवभक्त आने की उम्मीद हैं। मेले की सुरक्षा के लिए आरएएफ, पीएसी और सिविल पुलिस तैनात रहेगी। दूरबीन के अलावा हेलीकॉप्टर और ड्रोन से अफसर मेले का निरीक्षण करेंगे। मेला परिसर में कोई संदिग्ध व्यक्ति तो नहीं घूम रहा है। इसके लिए एटीएस, एंटीमाइस टीम तैनात रहेंगी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगी।
पुरा मेले की व्यवस्था के लिए मांगी गई फोर्स
अपर पुलिस अधीक्षक - 3
उप पुलिस अधीक्षक - 12
इंस्पेक्टर - 25
दारोगा - 120
महिला दारोगा - 15
दारोगा (यातायात) - 10
दारोगा (एलआईयू) - 5
हेड कांस्टेबल - 200
हेड कांस्टेबल (यातायात) - 15
हेड कांस्टेबल (एलआईयू) - 7
कांस्टेबल - 600
महिला कांस्टेबल - 80
कांस्टेबल (यातायात) - 30
महिला कांस्टेबल - 15
कांस्टेबल (एलआईयू) - 10
घुड़सवार - 8
पीएसी - 6 कंपनी
आरएएफ - 1 कंपनी
बाढ़ राहत प्लाटून - 2
बम डिस्पोजल स्क्वायर्ड - 2
एटीएस - 1 टीम
टीयर गैस स्क्वायर्ड - 5
एंटी माइस टीम - 1
(पुलिस अफसरों के मुताबिक)
कांवड़ यात्रा से पहले चमकेगा दाहा गांव
दाहा/दोघट। दाहा गांव में एसडीएम यशवर्धन श्रीवास्तव और सीओ सीपी सिंह ने कांवड़ मेले के मद्देनजर क्षेत्रवासियों की बैठक ली। बैठक में लोगों ने समस्याएं रखी। इनका निस्तारण कराने का अधिकारियों ने आश्वासन दिया। खेतों में ब्लेड के तार लगाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाए और ब्लेड के तारों को हटवाया जाए। दाहा में पेयजल टंकी की पाइप लाइन जगह-जगह से लीकेज हो गई है, उसे ठीक कराई जाए।
गांव में अधिकतर हैंडपंप खराब पड़े उन्हें रिबोर कराया जाए। गांव में बड़ौत-बुढ़ाना स्थित बस स्टैंड पर स्पीड ब्रेकर बनवाए जाए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बने शौचालय में अलग से गेट लगवाया जाए आदि समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखी। अधिकारियों ने शीघ्र समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
एसडीएम और सीओ ने बताया कांवड़ मेला शुरू होने से पहले गांव बस स्टैंड पर चार सोलर लाइट लगवाई जाएंगी। बस स्टैंड पर स्पीड ब्रेकर बनवाए जाएंगे। गांव में सफाई कराई जाएगी। बस स्टैंड पर नालों की सफाई कराई जाएगी। कांवड़ यात्रा के दौरान गांव में 24 घंटे बिजली रहेगी। इसमें चरण सिंह, सोमपाल, महीपाल, फेरू, राज सिंह आदि उपस्थित रहे।
अधिकारी कहिन
एसपी पूनम ने कहा मेले की तैयारी की जा रही है। गांव दर गांव लोगों से भी सहयोग लिया जाएगा। महिला पुलिस की विशेष तैनाती रहेगी। मेला शांतिपूर्ण संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है।