फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Surrender of nine leaders including former RLD MLA

रालोद के पूर्व विधायक समेत नौ नेताओं ने कोर्ट में सरेंडर किया, जमानत मिली

Tue, 10 May 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Surrender of nine leaders including former RLD MLA
बागपत कचहरी में रालोद कार्यकर्ताओं के साथ जमानत कराने जाते पूर्व विधायक वीरपाल राठी। संवाद - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। लोकसभा चुनाव वर्ष 2019 में डिबेट के दौरान मारपीट के मामले में रालोद के पूर्व विधायक समेत नौ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने वारंट जारी होने पर कोर्ट में सरेंडर किया। जहां से उन सभी को जमानत मिल गई। हालांकि अन्य चार नेता कोर्ट में नहीं पहुंचे हैं, उनके जमानती वारंट चल रहे हैं।

रालोद नेताओं के वकील जयवीर सिंह तोमर ने बताया कि वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान बड़ौत के डालचंद कॉलेज में एक निजी चैनल ने डिबेट कार्यक्रम रखा था। जहां रालोद व भाजपा के नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं में झगड़ा हो गया था। वहां कुर्सियां भी फेंकी गई थीं। उस मामले में पुलिस ने रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी निवासी बड़ौत, विकास प्रधान निवासी बाछौड़, गौरव तोमर निवासी पट्टी चौधरान बड़ौत, विश्वास चौधरी निवासी बड़ौत, अक्षय मलिक निवासी चांदनहेड़ी, अभिलाष निवासी पट्टी देशू बड़ौत, सभासद डॉ. इरफान मलिक निवासी बड़ौत, देवेंद्र निवासी जोनमाना, राहुल उर्फ कर्नल निवासी जोनमाना, आदित्य प्रधान निवासी जिवाना, मनीष गुप्ता निवासी आजाद नगर बड़ौत, बॉबी तोमर निवासी बावली के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद किसी ने जमानत नहीं कराई तो सीजेएम कोर्ट से सभी के वारंट जारी कर दिए गए। इस मामले में सोमवार को पूर्व विधायक वीरपाल राठी, विकास प्रधान, गौरव, विश्वास चौधरी, अक्षय मलिक, अभिलाष, डॉ. इरफान मलिक, देवेंद्र, राहुल ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वकील जयवीर तोमर के अनुसार सभी को कोर्ट से जमानत मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed