फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Surcharge will be exempted for depositing bills at CSC centers

एकमुश्त समाधान योजना: सीएससी केंद्रों पर बिल जमा कराने पर भी मिलेगी सरचार्ज में छूट

Fri, 05 Mar 2021 10:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Surcharge will be exempted for depositing bills at CSC centers
सीएससी केंद्रों पर बिल जमा कराने पर मिलेगी सरचार्ज में छूट
विज्ञापन

बागपत। उत्तर प्रदेश सरकार ने बिजली का बिल जमा करने के लिए एकमुश्त समाधान योजना शुरू की है। योजना के तहत उपभोक्ता सीएससी केंद्र पर शत-प्रतिशत सरचार्ज छूट के साथ बिजली के बिल जमा कर सकते है। योजना में ग्रामीण क्षेत्रों के घरेलू व निजी नलकूप के बकाएदारों को 31 जनवरी तक के बकाए पर लगाए गए सरचार्ज पर छूट मिलेगी। योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्तओं को एक से 15 मार्च तक पंजीकरण कराना होगा।
सीएससी ई-गर्वनेस सर्विसेज के जिला प्रबंधक बोबी शर्मा व रोहित कुमार ने बताया कि एकमुश्त योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। इस दौरान खाता संख्या फीड होते ही उपभोक्ता का समस्त विवरण, देय धनराशि, मूल बिल, सरचार्ज में छूट, भुगतान की स्थिति के बारें में जानकारी मिलेगी। फोन नंबर व बिल संशोधन का विकल्प लेकर अपने बिलों में ऑनलाइन संशोधन करा सकते है।
विज्ञापन

बिल संशोधन का विकल्प चुने जाने पर अधिशासी अभियंता सात दिन में बिल का संशोधन कर एसएमएस के माध्यम से उपभोक्ता को अवगत कराएंगे। उपभोक्ता को जनवरी 2021 के बिल का 30 प्रतिशत और 31 जनवरी के उपरांत के देय को एक साथ जमा करना होगा। जिले में 290 सीएससी केंद्रों पर उपभोक्ता अपना पंजीकरण कराकर 100 फीसदी सरचार्ज की छूट के साथ बिजली के बिल जमा कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed