फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Surajpur Mahanwa pond will be beautified by 35 lakhs

सूरजपुर महनवा के तालाब का 35 लाख रुपये से होगा सुंदरीकरण

Mon, 01 Aug 2022 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Surajpur Mahanwa pond will be beautified by 35 lakhs
अग्रवाल मंडी टटीरी। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत सूरजपुर महनवा गांव के तालाब का सुंदरीकरण किया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष ममता किशोर ने तालाब के सुंदरीकरण के लिए भूमि पूजन किया। तालाब के सुंदरीकरण के लिए 35 लाख रुपये का बजट का प्रस्ताव पास किया है।
विज्ञापन

सूरजपुर महनवा गांव में काफी समय से तालाब की सफाई और खोदाई नहीं हुई थी। तालाब में गंदगी होने के कारण गांव में पानी की निकासी की समस्या हो रही थी, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब जिला पंचायत की ओर से तालाब का सुंदरीकरण का कार्य कराया जाएगा। उसकी सफाई से लेकर सुंदरीकरण तक 35 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष ममता किशोर ने इसके लिए भूमि पूजन किया। मौके पर जिला पंचायत सदस्य सुभाष गुर्जर, अध्यक्ष के पति जयकिशोर, ग्राम प्रधान पिंकी देवी, आल्हा, प्रदीप शर्मा, पूर्व प्रधान राजीव शर्मा, मास्टर राम कुमार शर्मा, हरिदत्त शर्मा, अनुज, प्रशांत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed