फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Supreme Court not to raise the honorarium of home guards in the performance Kalktret

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भी मानदेय न बढ़ाने पर होमगार्डों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Sun, 02 Oct 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 02 Oct 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court not to raise the honorarium of home guards in the performance Kalktret
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते जनपद के होमगार्ड। - फोटो : अमर उजाला
बागपत। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी होमगार्ड का मानदेय नहीं बढ़ाने पर शनिवार को जिले के होमगार्डों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। उन्होंने बताया कि मांगों को लेकर लखनऊ में चार अक्तूबर से अनिश्चितकालीन धरना होगा।
विज्ञापन

 
शनिवार को होमगार्ड संघ से जुटे जिले के होमगार्ड कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। उन्होंने बताया सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी उनका मानदेय नहीं बढ़ाया जा रहा है। इस संबंध में वह प्रमुख सचिव होमगार्ड, डीजी होमगार्ड, डीआईजी होमगार्ड, डीआईजी पुलिस, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लखनऊ से मिल चुके हैं। इसके बाद भी मांगों का समाधान नहीं हो रहा है। 
विज्ञापन


संघ के जिलाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया जिले के सभी होमगार्ड मांगों को लेकर कार्य का बहिष्कार कर नारेबाजी करते कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कहा जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। यह ही नहीं लखनऊ में भी अनिश्चितकालीन धरना चार अक्तूबर को शुरू होगा। उन्होंने बताया सीएम के नाम संबोधित डीएम को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें वर्षभर ड्यूटी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन, निस्तारित किए गए जवानों की बहाली, प्रदेशाध्यक्ष मुकेश द्विवेदी पर दर्ज फर्जी मुकदमे को निरस्त करने मांगें शामिल हैं। इसमें योगेश कुमार, संजीव कुमार, विकास कुमार, रमेश, विजय कुमार, चंद्रपाल, नरेंद्र, प्रवीण शर्मा, जगपाल, यशपाल, राज कुमार, मनोज कुमार, बृजवीर, सुरेंद्र, मनोज, जय कुमार, रविंद्र, बिजेंद्र, दिनेश कुमार, विजय, मौसम अली, जोगेंद्र आदि रहे। 


दो हजार रुपये का लगाया जाएगा जुर्माना

 होमगार्ड संघ के जिलाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार के दौरान कोई भी होमगार्ड विभागीय कार्य करता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई और 2000 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed