{"_id":"664bdcaf46c3ec741b0db855","slug":"sunlight-and-heat-are-increasing-eye-infections-blood-pressure-is-also-falling-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-113244-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: धूप व लू से बढ़ रहा आंखों में संक्रमण, ब्लड प्रेशर भी गिर रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: धूप व लू से बढ़ रहा आंखों में संक्रमण, ब्लड प्रेशर भी गिर रहा
Tue, 21 May 2024 04:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 21 May 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
बागपत। धूप व लू से आंखों में संक्रमण बढ़ने का खतरा बढ़ रहा है और ब्लड प्रेशर भी गिर रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी से आंखों में जलन और पानी आने की समस्या बढ़ जाती है। ब्लड प्रेशर गिरने से मरीज को पहले तेज सिर दर्द होता है और उसके बाद बेहोशी आ जाती है। अस्पताल में गर्मी के कारण ब्लड प्रेशर के मरीज बढ़े हैं।
चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी में आंखों का अधिक ख्याल रखने की जरूरत होती है। लगातार तेज धूप में निकलने से आंखों में जलन और पानी निकलने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आंखों के धूल जाने से खुजली या जलन के साथ दर्द होने लगता है और पलकों में सूजन आ जाती है। आंखों का संक्रमण होने पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। इसके अलावा गर्मी बढ़ने पर ब्लड प्रेशर कम हो जाता है। ब्लड प्रेशर अचानक कम होने से चक्कर आना, खबराहट, बैचेनी और तेज सिर दर्द की समस्या हो रही है। अस्पताल में ब्लड प्रेशर के मरीज बढ़े हैं। चिकित्सक लोगों को गर्मी से बचाव के लिए सिर पर कपड़ा रखकर और चश्मा लगाकर ही घर से निकलने की सलाह दे रहे हैं। ब्लड प्रेशर के मरीजों को भी सिर को ढककर बाहर निकलने, एसी से अचानक बाहर न निकलने, पानी पीने और नमक का कम सेवन करने की सलाह दी जा रही है।
तापमान कुछ कम हुआ, गर्मी से राहत फिर भी नहीं मिली
यहां सोमवार को तापमान कुछ कम हो गया जो 43 डिग्री सेल्सियस तक रहा। मगर उसके बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। घर से बाहर निकलते ही लू के थपेड़े लग रहे थे, जिससे शरीर झुलस रहा था। जिस तरह से तापमान चल रहा है, उससे अभी गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
-- -- -
ऐसे करें बचाव
- दिन में बार-बार ठंडे पानी से आंखों को धोए
-पूरी नींद लें और पौष्टिक आहार लें
-खाने में हरी सब्जियां, अंकुरित अनाज का प्रयोग करें
-धूप में निकलते समय सिर पर कपड़ा रखें और चश्मे का प्रयोग करें
-एसी से तुरंत बाहर न निकलें और खूब पानी पीएं
-परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक से सलाह लें
-- --
वर्जन - गर्मी में आंखों में संक्रमण का खतरा बढ़ने की संभावना रहती है। लोगों को सिर को ढककर और चश्मे का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है। -डाॅ. अमित कटकवाल, नेत्र रोग विशेषज्ञ
-गर्मी के कारण लोगों का ब्लड प्रेशर कम हो रहा है। गर्मी के कारण ब्लड प्रेशर के मरीजों को अचानक चक्कर और बेहोशी आ जाती है। मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। - डॉ. दीपक कुमार, हृदय रोग विशेषज्ञ