{"_id":"64822f4949ec3d06010780b6","slug":"sunil-rathi-connection-being-sought-in-the-murder-of-sanjeev-jeeva-baghpat-news-c-28-1-bag1001-2100-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: संजीव जीवा की हत्या में तलाशा जा रहा सुनील राठी कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: संजीव जीवा की हत्या में तलाशा जा रहा सुनील राठी कनेक्शन
विज्ञापन
- संजीव जीवा के करीबी मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हुई थी हत्या, जिसमें सुनील राठी बनाया गया था आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। लखनऊ न्यायालय में कुख्यात संजीव जीवा की हत्या में सुनील राठी कनेक्शन भी तलाशा जा रहा है और इस पहलू पर भी जांच करने की बात सामने आई है। क्योंकि संजीव जीवा के साथी मुन्ना बजरंगी की हत्या बागपत जेल में हुई थी और उसमें सुनील राठी ही मुख्य आरोपी बनाया गया था। इस कारण ही इनके अपराधों का पुराना रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है।
बसपा से विधायक रहे लोकेश दीक्षित से रंगदारी मांगने के मामले में वर्ष 2018 में माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी को बागपत जेल में लाया गया था। जहां मुन्ना बजरंगी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें टीकरी के रहने वाले कुख्यात सुनील राठी पर हत्या करने के आरोप लगाये गये थे। इस मुन्ना बजरंगी हत्याकांड की जांच सीबीआई कर रही है और इसमें जेल अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गई थी। अब लखनऊ न्यायालय में मुन्ना बजरंगी के करीबी रहे माफिया संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसमें अभी तक पुलिस हत्या कराने वाले बड़े अपराधियों तक नहीं पहुंच पाई, लेकिन पुलिस इसका कनेक्शन कुख्यात सुनील राठी से भी जोड़कर जांच कर रही है।
क्योंकि मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद से सुनील राठी और संजीव जीवा के बीच दुश्मनी शुरू हो गई थी। जिसके आधार पर लखनऊ पुलिस ने बागपत पुलिस से सुनील राठी और संजीव जीवा के बीच कनेक्शन की जानकारी भी मांगी। सुनील राठी फिलहाल उत्तराखंड की हरिद्वार जेल में बंद है, जिसे मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद यहां से तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया गया था। एसपी अर्पित विजयवर्गीय का कहना है कि इस बारे में उच्च स्तर से जांच हो रही है। यहां से कोई जानकारी मांगी जाती है तो वह उपलब्ध करा दी जाएगी।