फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sunil Rathi can be produced on September 10

10 सितंबर को हो सकती है सुनील राठी की पेशी

Wed, 26 Aug 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Sunil Rathi can be produced on September 10
बागपत। छपरौली थाना क्षेत्र के कूड़ी गांव में परमवीर तुगाना की हत्या के मामले में साजिश रचने के आरोपी कुख्यात सुनील राठी की कोर्ट में दस सितंबर को पेशी हो सकती है। पुलिस ने बी वारंट के लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया था, इसे स्वीकार कर दस सितंबर की तिथि तय की है।
विज्ञापन

छपरौली थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया परमवीर तुगाना पर 22 जून को कूड़ी गांव में हमला किया। उपचार के दौरान परमवीर की मौत हो गई। कुख्यात सुनील राठी गैंग के सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस जांच में सामने आया था कि वारदात की साजिश तिहाड़ जेल में बंद सुनील राठी ने रची थी। जिला पंचायत चुनाव की रंजिश में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पिछले दिनों मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट निशांत मान की कोर्ट में बी वारंट के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया। इसे कोर्ट ने मंजूर करने के बाद इस प्रकरण में पेशी के लिए 10 सितंबर की तिथि तय की है। एएसपी मनीष मिश्रा ने पुष्टि करते हुए बताया कि 10 सितंबर की तिथि अदालत ने लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed