{"_id":"5de16fa08ebc3e54c548ffc3","slug":"sulah-adhikari-sunenge-bujurgon-ka-dard-baghpat-news-mrt456208574","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुलह अधिकारी सुनेंगे बुजुर्गों का दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुलह अधिकारी सुनेंगे बुजुर्गों का दर्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। वरिष्ठ नागरिक और माता-पिता की समस्याओं के समाधान को जिला में तहसील स्तर पर सुलह अधिकारियों को नियुक्त किया जाएगा। ये सुलह अधिकारी बुजुर्गों की समस्याएं सुनेंगे और उन्हें दूर कराने का प्रयास करेंगे। इसके लिए तहसील स्तर पर भरण-पोषण अधिकरण की स्थापना की जा रही है।
प्रशासन की ओर से बड़ौत और खेकड़ा में सुलह अधिकारी नियुक्त किए गए है, वहीं बागपत में भी कार्य किया जा रहा है। डीएम शकुंतला गौतम ने सीडीओ, डीएसडब्ल्यू और सभी एसडीएम को शासनादेश के अनुसार कार्रवाई के लिए निर्देशित कर दिया है। निर्देश दिए इसका प्रचार-प्रसार करेंगे और लोगों से भी सुलह अधिकारियों को मिलवाएंगे। उधर, समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका ने बताया कि बड़ौत और खेकड़ा में सुलह अधिकारी नियुक्त कर दिए गए है। जिनके माध्यम से कार्रवाई की जा रही है। बागपत तहसील के लिए भी नियुक्तियां करने की तैयारी है।
--------------
तीन वर्ष के लिए होगा सुलह अधिकारी का कार्यकाल
बागपत। जिले में तीनों तहसीलों में नियुक्त होने वाले सुलह अधिकारी का कार्यकाल तीन वर्ष के लिए होगा। निरंतर उनके पास आने वाले मामले का निस्तारण कराएंगे और इसकी सूचना समाज कल्याण अधिकारी को देंगे। इसका दायित्व संबंधित एसडीएम और सुलह अधिकारी का होगा।
विज्ञापन
--------------
गांव स्तर पर बेसहारा बुजुर्गो की बनेगी पंजिका
बागपत। तहसील के सभी गांव के जनपतिनिधि, स्वैच्छिक संस्थाएं, गणमान्य व्यक्तियों के माध्यम से किए सूची बनाई जाएगी। इसमें एकाकी वृद्ध रह रहे हो। साथ ही ऐसे वृद्ध जो आर्थिक, सामाजकि, पारिवारिक और अन्य कारणों से असहाय, बेसहारा और निशक्त हो और उन्हें किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो इसके लिए पंजिका बनेगी। आवश्यकता पड़ने पर वृद्धाश्रम में पुनर्वास सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी सहायता दी जाएगी।