फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Suggestion of setting up ethanol and bio CNG plant in the mill

मिल में एथेनॉल व बायो सीएनजी प्लांट लगाने का सुझाव

Wed, 24 Feb 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Suggestion of setting up ethanol and bio CNG plant in the mill
रमाला। सहकारी चीनी मिल रमाला में बुधवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें लखनऊ फेडरेशन टीम में शामिल तकनीकी विशेषज्ञ डॉ. डी. स्वायन व एसके ओहरी ने कहा कि मिल तकनीकी तौर पर उच्च क्वालिटी की है। प्लांट में हर मशीनरी आधुनिक किस्म की है। मिल को और बेहतर बनाने के लिए किसानों के सहयोग की आवश्यकता है। इसके लिए उन्होंने किसानों से सुझाव मांगे। किसान धर्मवीर सिंह ने मिल में एथेनॉल प्लांट लगाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि एथनॉल प्लांट लगने से किसानों का भुगतान समय से होगा। सूप निवासी राजपाल सिंह ने बायो सीएनजी का प्लांट लगाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि प्लांट लगने से मैली और शीरे की खपत होगी। मिल की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रधान प्रबंधक डॉ. आरबी राम ने किसानों के सुझाव पर मिल में दोनों प्लांट लगवाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। मुख्य गन्ना अधिकारी अजय कुमार यादव ने कहा कि दोनों प्लांट मिल में लगने से मिल को अतिरिक्त लाभ होगा और क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। उत्तम ग्रुप के इंचार्ज अश्विनी कुमार, सुमित पंवार, ओम सिंह, सतबीर, मोनू, प्रमोद, चंद्रपाल, महिपाल, अनिल, बाबूराम, राजेंद्र, बिरमपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed