फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sugarcane weighing work of 25 villages affected due to construction works

Baghpat News: निर्माण कार्याें से 25 गांवों का गन्ना तोल कार्य प्रभावित

Mon, 27 Mar 2023 04:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 27 Mar 2023 04:47 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane weighing work of 25 villages affected due to construction works
- ओवरब्रिज और सड़क का चल रहा है निर्माण, मलकपुर चीनी मिल से जुड़े हैं इन गांवों के किसान
विज्ञापन

बड़ौत। बिनौली रोड रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज और बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य से मलकपुर चीनी मिल से जुड़े 25 से अधिक गांवों के किसानों की तोल प्रभावित हो रही है, जिस कारण किसानों की परेशानियां बढ़ गई हैं। लेकिन बार-बार शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है, इससे किसानों मेें रोष व्याप्त हैं।
मलकपुर चीनी मिल के गन्ना क्रय केन्द्रों से गुराना, बड़ावद, फतेहपुर पुट्ठी, हिलवाड़ी, धनौरा, बिजवाड़ा, पोईस, तितरौंदा, सिंघावली अहीर, वाजिदपुर, लौहड्डा, जौहड़ी, आरिफपुर खेड़ी, अंगदपुर, सिरसली, जिवाना गुलियान, दादरी व रंछाड़ सहित 25 से अधिक गांव के किसान जुड़े हैं, जिनका गन्ना प्रतिदिन इस चीनी मिल में जाता है, लेकिन पिछले छह माह से अधिक समय से बिनौली रेलवे क्राॅसिंग और अब हाल मेें अमीनगर सराय मार्ग पर सड़क निर्माण से इन किसानों की परेशानियां बढ़ गई है, क्योंकि ओवरब्रिज और सड़क निर्माण के चलते गन्ना तोल केन्द्रों से गन्ने के उठान प्रभावित हो रहा है। इससे किसानों को दिक्कतें पैदा हो रही हैं।
विज्ञापन

ये बोले किसान -
- धनौरा सिल्वरनगर गांव के किसान सतीश राणा ने बताया कि कई-कई दिनों तक गन्ना तोल केन्द्र से गन्ने का उठान नहीं हो रहा, जिस कारण तौल कार्य प्रभावित रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फतेहपुर पुट्ठी निवासी मनोज का कहना है कि गन्ने का उठान बंद होने से तोल कार्य भी बंद रहता है, जिस कारण खेतों में खड़ा गन्ना तोल केंद्र तक ले जाने में परेशानी हो रही है।

- गुराना गांव निवासी अजय का कहना है कि समय से गन्ना उठान न होने से खेत खाली नहीं हो रहे हैं, जिस कारण आगामी फसलों की बुवाई करने में दिक्कतें हो रही हैं।
- यह बोले कैन मैनेजर

मलकपुर चीनी मिल के कैन मैनेजर मुकेश मलिक का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है, जल्द ही समस्या का समाधान निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed