फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sugarcane truck overturned on highway, road blocked for five hours

हाईवे पर पलटा गन्नें से भरा ट्रक, पांच घंटे अवरुद्ध रहा मार्ग

Wed, 30 Dec 2020 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane truck overturned on highway, road blocked for five hours
पुसार बस स्टैंड के पास बड़ौत-बुढ़ना मार्ग पर लगा जाम - फोटो : BAGHPAT
बड़ौत-बुढाना मार्ग पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी, लोगों को हुई परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाहा। पुसार बस स्टैंड पर बुधवार को गन्ना केंद्र से गन्ना लेकर भैसाना मिल जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे बड़ौत-बुढाना मार्ग पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मिल अधिकारियों को सूचना देकर लोडर से गन्ना उठवाया। पुलिस ने जाम में फंसे वाहनों को संपर्क मार्गों से निकलवाया। इस दौरान मार्ग पांच घंटे तक अवरुद्ध रहा।

ट्रक चालक अब्दुल ने बताया कि पुसार बस स्टैंड के समीप सामने से तेज गति से आ रही कार को बचाने के चक्कर में ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक मार्ग पर पलट गया। मार्ग पर गन्ने का ट्रक पलटने से मार्ग अवरुद्ध हो गया और मार्ग पर जाम लग गया। बड़ौत-बुढाना मार्ग पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। मार्ग पर करीब पांच घंटे तक जाम की स्थिति रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को संपर्क मार्गों से रवाना किया। पुलिस की सूचना पर मिल अधिकारियों ने लोडर भेजकर मार्ग से गन्ना हटवाया, तब कहीं मार्ग पर वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। रहा। पुसार बस स्टैंड पर एक सप्ताह में तीन बार गन्ने के ट्रक पलट चुके हैं। ग्रामीणों ने कहा दोघट पुसार मार्ग पर नाली के ऊपर डाले गए लैटर का समाधान नहीं होने के कारण मार्ग पर आए दिन ट्रक पलट रहे हैं। उन्होंने समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed