फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sugarcane Price Hike Fraud With Farmers: Sukhveer Singh Gathina

गन्ना मूल्य वृद्धि किसानों के साथ छल : सुखवीर सिंह गठीना

Sat, 01 Jul 2023 05:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 05:57 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane Price Hike Fraud With Farmers: Sukhveer Singh Gathina
बिनौली। रालोद राष्ट्रीय महासचिव सुखवीर सिंह गठीना ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा गन्ना मूल्य में की गई बढ़ोतरी किसानों के साथ छल है। प्रदेश सरकार किसानों का बकाया गन्ना भुगतान दिलाने में विफल रही है।
विज्ञापन

वह शनिवार को गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल जिवाना में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गन्ना उत्पादन अब महंगा हो गया है। खाद, बीज, कीटनाशक दवाइयां आदि भी बहुत ज्यादा महंगी हो गई हैं। भाजपा सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का ढिंढोरा पीट रही है, जबकि सच्चाई यह है कृषि लागत उत्पादन दोगुना हो गया है। किसानों को फसलों का वाजिब दाम दिलाने में भाजपा सरकार पूरी तरह विफल हो गई है। निजी मिल मालिकों से गन्ना बकाया भुगतान दिलाने में भाजपा सरकार लाचार हो गई है। जनपद के किसानों का करीब 650 करोड़ रुपये निजी मिलों पर बकाया है। इस अवसर पर प्रो़ बलजीत आर्य, डॉ. अनिल आर्य, राजू तोमर सिरसली, कृष्णपाल तोमर, सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed