{"_id":"620fe409d0500138657334c4","slug":"sugar-mill-worker-s-body-hanging-from-tree-in-sugarcane-field-baghpat-news-mrt5773892190","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने के खेत में पेड़ से लटका चीनी मिल कर्मी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने के खेत में पेड़ से लटका चीनी मिल कर्मी का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बासौली गांव में एक दिन पहले लापता हुआ था कर्मी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला (बागपत)। बासौली गांव में मलकपुर चीन मिल के कर्मी का शव गन्ने के खेत में पेड़ पर लटका हुआ मिला। वह बृहस्पतिवार दोपहर से लापता था और परिजन उसे तलाश रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
बासौली के सुरेंद्र ने बताया कि उनका पुत्र सचिन (26) मलकपुर चीनी मिल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। वह बृहस्पतिवार की दोपहर को लापता हो गया था। रात तक उसके घर नहीं पहुंचने पर उन्होंने तलाश शुरू की, मगर उसका कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने गन्ने के खेत में सचिन का शव पेड़ से लटका देख कर उन्हें सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी एनएस सिरोही का कहना है कि इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।