{"_id":"59fcc9294f1c1b65548badf9","slug":"sugar-mill-starts","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत में चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत में चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू
अमर उजाला बागपत
Updated Sat, 04 Nov 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में विधि विधान के साथ बागपत शुगर मिल का पेराई सत्र शुरू हो गया। पहले गन्ना लेकर पहुंचे किसानों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। दूर दराज से किसान मिल में पहुंचने शुरू हो गए। सभी दलों के नेता पहुंचे।
बृहस्पतिवार को एसडीएम विवेक कुमार यादव शुगर मिल के पेराई सत्र के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। शुभारंभ के मौके पर परिसर में हवन का आयोजन किया गया। पुजारी अनिल त्रिपाठी ने मंत्रोचार के साथ हवन में आहुतियां डलवाई। विधि विधान के साथ चेन में गन्ना डाला गया। पहले गन्ना लेकर पहुंचे अग्रवाल मंडी टटीरी के किसान प्रवीण, बसा टीकरी के राजेश प्रधान को और उनके पशुओं को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। कंप्यूटर रूम में पहुंचे जहां इन्हीं किसानों को पर्ची का वितरण किया गया। सभी दलों के नेताओं ने कार्यक्रम में शिरकत की। पूर्व मंत्री नवाब कोकब हमीद, डीसीओ सुशील कुमार, जीएम सुनील कुमार वर्मा, मुख्य अभियंता हरिपाल सिंह, मुख्य गन्नाधिकारी रामस्नेही, ब्रहमप्रकाश, एडवोकेट रामपाल नेहरा, चेयरमैन कृष्णपाल, उपसभापति, वीरेंद्र राणा, जयकरण, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, प्रताप गुर्जर, सतीश प्रधान, अहमद हमीद, बिजेंद्र मौजूद रहे।