फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sue for making indecent remarks on deities on social media

सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने पर मुकदमा दर्ज

Fri, 29 Apr 2022 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Sue for making indecent remarks on deities on social media
रमाला। सोशल मीडिया पर एक युवक ने देवी-देवताओं के बारे में अभद्र पोस्ट कर दी है। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तीन दिन पूर्व फेसबुक पर इरफान पुत्र अली मोहमद निवासी कंडेरा ने हिंदू देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी लिखकर पोस्ट कर दी थी। जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। आरोपी ने धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया। कंडेरा के ग्रामीणों ने युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। आरोपी इरफान के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से हिरण की मौत
दोघट। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर कान्हड़ पुसार के बीच सडक़ पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक हिरण की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंचे वन कर्मी संजीव कुमार, कैटिल गार्ड नीटू सिंह मृत हिरण को संतनगर पौधशाला पर ले गए। मृत हिरण का शव दफना दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed