Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Success comes by working hard and setting goals in life

Baghpat News: जीवन में लक्ष्य बनाकर मेहनत करने से मिलती है सफलता

Sat, 24 Aug 2024 02:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Success comes by working hard and setting goals in life
-भारतीय राष्ट्रीय टीम के पूर्व कबड्डी कोच संजीव बालियान एक स्कूल में बोले
विज्ञापन

फोटो संख्या 1
बड़ौत। भारतीय राष्ट्रीय टीम के पूर्व कबड्डी कोच संजीव बालियान ने कहा कि सफलता पाने के लिए पहले लक्ष्य बनाएं, फिर उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करें। सफलता आपको जरूर मिल जाएगी।

संजीव शुक्रवार को क्रिस्टू ज्योति कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। स्कूल पहुंचने पर उनका विद्यालय प्रबंधक सिस्टर रोजलिन, प्रधानाचार्या सिस्टर डॉक्टर जेसी जोश ने स्वागत किया। इस अवसर पर संजीव बालियान ने छात्र-छात्राओं को कबड्डी के टिप्स दिए और खेल की बारीकियां से अवगत कराया। कहा कि खेल प्रेम भावना से खेलना चाहिए। इससे नेतृत्व करने की क्षमता में वृद्धि होती है। खिलाड़ी के लिए महत्वपूर्ण है कि वह पूरी टीम को एक साथ लेकर चले, पक्षपात न करें। इससे टीम कभी भी बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकती। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे पढ़ाई के साथ खेलों में भी प्रतिभाग करें। बिना मेहनत किए सफलता मिलना आसान काम नहीं है। इस दौरान बच्चों ने नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर योगेंद्र शर्मा, ममता रानी, दीपा रानी, सुरेखा, हर्षवर्धन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed