{"_id":"6907ae815907f8bb0f0331c4","slug":"subhash-giri-becomes-parmanand-of-naithala-in-delhi-voter-list-baghpat-news-c-28-1-bag1001-141191-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दिल्ली की मतदाता सूची में सुभाष गिरी बना नैथला का परमानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दिल्ली की मतदाता सूची में सुभाष गिरी बना नैथला का परमानंद
विज्ञापन
- पहचान छिपाकर दो स्थानों पर वोट डालने का आरोप लगाकर गांव की युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दिल्ली की मतदाता सूची में नैथला गांव का परमानंद सुभाष गिरी बन गया। इसमें नैथला गांव की ज्योति ने परमानंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
नैथला गांव निवासी ज्योति ने बताया कि गांव के परमानंद ने नई दिल्ली के मंडी गांव के निवासी के रूप में सुभाष गिरी के नाम से अपना पहचान पत्र बनवा रखा है। जबकि गांव में जमीन के दस्तावेजों और बड़ौत विधानसभा की मतदाता सूची में परमानंद नाम दर्ज है। उन्होंने परमानंद उर्फ सुभाष गिरी पर पहचान छिपाकर दो जगहों पर वोट डालने का आरोप लगाया। साथ ही साधु बनकर लोगों से धन एकत्रित करने का भी आरोप लगाया। गांव में स्थित भूमि के दस्तावेजों में भी परमानंद नाम दर्ज है। इस मामले में जांच अधिकारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि परमानंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।