{"_id":"5df1366a8ebc3e88217d2155","slug":"stunt-train-baraut-news-mrt458279876","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टंट दिखा रहा युवक ट्रेन के आगे कूदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टंट दिखा रहा युवक ट्रेन के आगे कूदा
विज्ञापन
यात्रियों ने बचाया, जीआरपी को देख भाग निकाला
फोटो संख्या 10
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत(बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर बुधवार को एक युवक स्टंट दिखाने के चक्कर में ट्रेन के आगे कूद गया। गनीमत रही कि यात्रियों ने ऐन वक्त पर युवक का हाथ पकड़कर उसे प्लेटफार्म पर खींच लिया। सूचना पर पहुंची जीआरपी को देख युवक वहां से भाग निकला।
बुधवार को रेलवे स्टेशन पर खड़े यात्रियों में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक स्टंट करने के चक्कर में शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 51910 के आगे कूद गया। गनीमत रही कि प्लेटफार्म पर खड़े यात्रियों ने ऐन वक्त पर उसका हाथ पकड़कर ऊपर खींच लिया। किसी तरह युवक की जान बची। इसके बाद यात्रियों ने युवक को जमकर खरीखोटी सुनायी और इसकी सूचना जीआरपी को दी। जैसे ही जीआरपी स्टेशन पर पहुंची तो युवक भीड़ को चकमा देकर भाग निकला और आजाद नगर कालोनी में घुस गया। उसने पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। जीआरपी एसआई सत्यवीर सिंह का कहना था कि युवक की पहचान कराई जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।