{"_id":"6aedd6bfb5e14c08fd012ac1","slug":"students-will-receive-training-to-develop-a-scientific-mindset-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-161859-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए मिलेगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए मिलेगा प्रशिक्षण
विज्ञापन
- राष्ट्रीय बाल विज्ञान कार्यशाला भी होगी, विद्यार्थियों को मिलेगा विज्ञान की जानकारी, समस्या का भी होगा समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने और विज्ञान विषय के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए विज्ञान मंथन प्रतियोगिता वर्ष 2026-27 का आयोजन किया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों की समस्या का समाधान किया जाएगा।
प्रतियोगिता में कक्षा छह से 11 तक के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकेंगे और राष्ट्रीय बाल विज्ञान कार्यशाला भी कराई जाएगी। प्रतियोगिता में शामिल होने के विद्यालयों और विद्यार्थियों को 30 नवंबर तक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। प्रतियोगिता में माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबद्ध विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ ही कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राएं भी प्रतिभाग कर सकेंगी। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों की वैज्ञानिक समझ, तर्क क्षमता और विषय के प्रति उनकी रुचि को परखा जाएगा। साथ ही उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच मिलेगा।
विद्यालयों से कहा गया है कि इच्छुक विद्यार्थियों का निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित कराया जाए, जिससे कोई विद्यार्थी अवसर से वंचित न रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार यादव ने प्रतियोगिता के संबंध में सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजा है। इसमें अधिक से अधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में केवल पाठ्यक्रम आधारित ज्ञान ही नहीं बढ़ातीं, बल्कि उनमें सवाल पूछने, तर्क करने और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समस्याओं को समझने की क्षमता भी विकसित करती हैं।