फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Students will become proficient in mathematics and science in government schools.

Baghpat News: राजकीय विद्यालयों में गणित और विज्ञान में निपुण होंगे छात्र

Thu, 25 Apr 2024 06:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 25 Apr 2024 06:46 AM IST
विज्ञापन
Students will become proficient in mathematics and science in government schools.
बागपत। राजकीय माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान व गणित शिक्षण को बढ़ावा देने के लिए किट के सहयोग से पढ़ाई की जाएगी। समग्र शिक्षा अभियान के तहत विद्यालयों को किट उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

माध्यमिक स्तर की शिक्षा को ज्ञानपरक बनाने के लिए राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में विज्ञान और गणित की किट से पढ़ाई कराई जाएगी। प्रत्येक किट के साथ पुस्तिका भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसकी सहायता से संबंधित विषय के शिक्षक-शिक्षिकाएं किट में रखे उपकरणों का प्रयोग करने के विषय में जान सकेंगे। माध्यमिक विद्यालयों में एनसीईआरटी से तैयार पाठ्यक्रम लागू है। पाठ्यक्रम में गणित और विज्ञान वर्ग के छात्राओं को नित्य नए वैज्ञानिक नवाचार के प्रति जागरूक किया जा रहा है। विज्ञान वर्ग के सभी मुख्य विषयों गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान को आसान बनाने के लिए शासन स्तर पर गणित और विज्ञान की किट तैयार कराई गई हैं।
विज्ञापन

----
वर्जन- गणित और विज्ञान में छात्र-छात्राओं को निपुण करने के लिए राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में किट और यूजर मैन्युअल उत्तर पुस्तिका उपलब्ध कराई जाएगी। - धर्मेंद्र कुमार सक्सेना, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed