फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Students will be able to take examination in the nearest school

नजदीकी स्कूल में परीक्षा दें सकेंगे छात्र

Fri, 05 Jun 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Students will be able to take examination in the nearest school
बड़ौत। लॉकडाउन के कारण स्थगित की गई सीबीएसई की शेष परीक्षाएं एक जुलाई से 15 जुलाई तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षाओं की घोषणा के बाद जहां विद्यार्थी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हुए हैं, वहीं सीबीएसई ने विद्यार्थियों को अपने नजदीकी स्कूल में परीक्षा देने की छूट दे दी है। मगर, इसके लिए अपने संबंधित स्कूल को जानकारी देगी होगी।
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बाकी बची बोर्ड परीक्षाओं के लिए गाइडलाइन जारी की है। डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य एवं सीबीएसई जिला कोआर्डिनेटर डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जारी नोटिफिकेशन के अनुसार विद्यार्थी नौ जून तक अपने शहर और जिले में परीक्षा केंद्र बदल सकते हैं। हालांकि यह छूट उन विद्यार्थियों को दी गई है, जो शहरों से पलायन कर अपने गांव या घरों को लौट चुके हैं। हालांकि ऐसे छात्रों को अपने संबंधित स्कूल जहां वह पढ़ता है, को बताना होगा। अपने स्कूल से संपर्क करने के बाद अपने गृह जिले में स्थित विद्यालय में रिपोर्ट करनी होगी। बताया कि बोर्ड परीक्षा के जो पेपर रह गए हैं, वे एक जुलाई से लेकर 15 जुलाई तक पूरे किए जाएंगे। जनपद में सीबीएसई से संबंधित लगभग 53 स्कूल है। उधर, परीक्षाओं को लेकर बच्चों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed