फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Students were made aware of cybersecurity and career building.

Baghpat News: विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा व कॅरिअर बनाने के लिए जागरूक किया

Fri, 28 Aug 2026 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Students were made aware of cybersecurity and career building.
- श्रीराम इंटर कॉलेज में हुआ अधिकारी-विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के श्री राम इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को अधिकारी-विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां सीओ अंशु जैन ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा व कॅरिअर संबंधित जानकारी दी। वहीं विद्यार्थियों ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी बनने के संबंध में सवाल पूछे।
सीओ ने कहा कि अधिकारियों और विद्यार्थियों के बीच निरंतर संवाद होता रहना चाहिए। जीवन का स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर उसी दिशा में सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। आज के डिजिटल युग में मोबाइल फोन जितना उपयोगी है, उसके दुष्प्रभावों और संभावित खतरों से बचना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर फ्रॉड से बचाव तथा ऑनलाइन सतर्कता के बारे में जानकारी दी। किसी भी अनजान कॉल, संदेश या लिंक पर बिना जांच-पड़ताल के विश्वास नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

किसी भी संदिग्ध गतिविधि की अभिभावकों या संबंधित अधिकारियों को जानकारी देनी चाहिए। वहीं विद्यार्थियों ने पुलिस, प्रशासनिक सेवाओं, चिकित्सा, इंजीनियरिंग व अन्य क्षेत्र में जाने के लिए प्रश्न पूछे। उन्होंने सवालों के उत्तर देते हुए विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के अनुरूप तैयारी करने और समय का सदुपयोग करने की सलाह दी। इस मौके पर डॉ. यशपाल शास्त्री, प्रधानाचार्य डॉ. राजीव तोमर, विद्यालय के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, डॉ. शैली तोमर, योगेश कुमार, प्रतिभा चौधरी, गोविंद शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed