फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Students' uproar over admission process not starting

दाखिला प्रक्रिया शुरू नहीं होने पर विद्यार्थियों का हंगामा

Sun, 11 Sep 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Students' uproar over admission process not starting
बागपत, बड़ौत। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में विवि के आदेशों के बावजूद दाखिला प्रक्रिया शुरू न होने से नाराज छात्रों ने हंगामा किया और कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन

शनिवार को पीलीभीत, बिहार, खिवाई, मेरठ, जिवाना, शामली, बागपत, लोनी आदि सहित स्थानीय जगहों से काफी संख्या में छात्र ओपन मेरिट के आधार पर जेवी कॉलेज में दाखिला लेने पहुंचे, लेकिन न तो कॉलेज में मेरिट चस्पा की गई थी और न ही दाखिले की प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसको लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और हंगामा कर दिया। छात्रों का कहना था कि इस कॉलेज में दाखिला लेने के लिए दूर-दराज से यहां पर पहुंचे है, लेकिन कॉलेज में न तो मेरिट चस्पा की गई है और न ही दाखिले की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि विवि ने 7 व 8 सितंबर को ऑफर लेटर जमा करने के निर्देश दिए थे, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने विवि के आदेशों की अवहेलना करते हुए नौ सितंबर को भी कुछ छात्रों के आफर लेटर जमा किए, जो पक्षपात पूर्ण है और गलत है। बाद मेें दाखिला प्रक्रिया शुरू न होने पर छात्र मायूस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. जयकुमार सरोहा का कहना है कि आरोप निराधार हैं। सात व आठ में ही ऑफर लेट जमा किए गए। दाखिला प्रक्रिया शुरू करने के लिए कॉलेज में मेरिट चस्पा कर दी गई है। सोमवार से एडमिशन शुरू हो जाएंगे। मौके पर मोहित, राजकुमार, सुनील, प्रवीण, निखिल, संजीव, प्रकाश, सुभाष, नीटू, अक्षय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed