फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Students showed stamina in sports competition

खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

Fri, 04 Nov 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Students showed stamina in sports competition
बड़ौत। गायत्री देवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शनिवार को परिषदीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शुभारंभ कॉलेज के प्रबंधक पुष्पेंद्र तोमर, डायरेक्टर कपिल तोमर, खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद, चौधरी मनोज तोमर, राजीव कुमार व कुलभषण ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में सबसे पहले प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की दौड़ हुई। 50 मीटर दौड़ में दीपांशु महावतपुर, 100 मीटर में आशीष औसिक्का, 200 मीटर दौड़ में आबिद बड़का, 400 मीटर दौड़ अनस जोनमाना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

लंबी कूद में प्रिंस बड़का, कबड्डी बालिका में गुराना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में कनक गूंगाखेड़ी, 100 मीटर दौड़ में सोफिया औसिक्का, 200 मीटर दौड़ में अनिशा खड़खड़ी, 400 मीटर दौड़ में वर्षा कंडेरा, लंबी कूद में सोनम औसिक्का ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के विजेताओं को डायरेक्टर कपिल तोमर ने पुरस्कृत किया। मौके पर नीरज तोमर, अनिल तोमर, विशु चिकारा, अंकित, धीरज, सुनील, मीतू, सुषमा, मनीषा, कविता, रीमा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed