{"_id":"620fe36d787bb31a0763a7ef","slug":"students-photo-and-disability-certificate-will-have-to-be-uploaded-on-the-council-s-website-baghpat-news-mrt57736464","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करनी होंगी छात्रों की फोटो और दिव्यांगता प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करनी होंगी छात्रों की फोटो और दिव्यांगता प्रमाण पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- फोटो अपलोड न होने पर जारी नहीं किया जाएगा प्रवेश पत्र
- जिला विद्यालय निरीक्षक ने वर्चुअल बैठक में दिए दिशा-निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की फोटो माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। फोटो अपलोड न करने की दशा में छात्रों का प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा। इसके अलावा दिव्यांग छात्रों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। परिषद ने 28 फरवरी तक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए है। शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों के साथ वर्चुअल बैठक कर निर्धारित समय में कार्य पूरा करने और कोई भी लापरवाही बरतने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी।
जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए पंजीकृत परीक्षार्थियों की डाटा परीक्षण में कुछ परीक्षार्थियों के फोटो अपलोड नहीं किए गए है तो कुछ परीक्षार्थियों के फोटो स्पष्ट नहीं है। इससे परीक्षा में फर्जी छात्रों के शामिल होने की आशंका है। ऐसी संभावनाओं पर अंकुश लगाने के लिए परिषद ने पंजीकृत छात्रों की फोटो 28 फरवरी तक वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए है। परीक्षार्थी का फोटो अपडेट न होने पर छात्रों का प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा। इसके अलावा बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले दिव्यांग छात्रों का सीएमओ द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। शुक्रवार को प्रधानाचार्यों के साथ वर्चुअल मीटिंग में परिषद के निर्देश पर निर्धारित समय में छात्रों की फोटो और दिव्यांग छात्रों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र अपलोड करने के निर्देश दिए है। निर्देशों का पालन न होने पर संबंधित प्रधानाचार्यों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसके लिए वह स्वयं उत्तरदायी होंगे।