{"_id":"63ee787e6f79f09079034808","slug":"students-hesitant-to-fill-omr-sheet-for-the-first-time-baghpat-news-c-14-1-121003-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: पहली बार ओएमआर शीट भरने में हिचके विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: पहली बार ओएमआर शीट भरने में हिचके विद्यार्थी
Fri, 17 Feb 2023 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 17 Feb 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
कैसा गया तेरा पेपर, मेरा तो बहुत अच्छा गया पेपर, तो इसी बात कर दे ताली:बागपत के यमुना इंटर कॉले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत/बड़ौत। यूपी बोर्ड परीक्षा में हिंदी का पेपर देखकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए। पेपर आसान आने से परीक्षार्थियों को परीक्षा हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। हाईस्कूल की परीक्षा में पहली बार ओएमआर शीट पर पेपर हल करने में विद्यार्थियों को थोड़ी परेशानी का सामना जरूर करना पड़ा।
यूपी बोर्ड में बृहस्पतिवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल की हिंदी और शाम की पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी की परीक्षा थी। परीक्षा देकर निकले छात्र-छात्राओं के चेहरे पर पेपर को लेकर खुशी झलक रही थी। छात्रों का कहना था कि जिस तरह से परीक्षा की तैयारी की गई थी, पेपर उसी आधार पर आया है। पेपर आसानी से हल हो गया।
- सुबह की पाली में हाईस्कूल की हिंदी की परीक्षा देकर आई छात्रा शिफा का कहना था कि पेपर आसान आया। पेपर हल करने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। पहली बार ओएमआर शीट भरने में थोड़ी सी परेशानी आई थी।
विज्ञापन
- हाईस्कूल की छात्रा श्वेता का कहना था कि पेपर का पैटर्न काफी अच्छा और तैयारी के अनुरूप आया है। परीक्षा को लेकर डर सता रहा था, मगर पेपर देखते ही सारा डर गायब हो गया। पेपर हल करने में काफी मजा आया।
- छात्रा प्रियांशी चौहान का कहना था कि परीक्षा में पेपर कैसा आएगा और परीक्षा कैसे नंबर मिलेंगे इस बारे में सोचकर ही डर लग रहा था, मगर हिंदी का पेपर उसकी तैयारी की तुलना में काफी आसान आया।
- तानिया खोखर का कहना था कि हिंदी के पेपर में सरल आया। पहला पेपर अच्छा होने से अगले पेपर को लेकर आत्मविश्वास बढ़ा है। परीक्षा में काफी अच्छे अंक मिलेगे।
- इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर आए छात्र प्रियांशु का कहना था कि उसने पेपर को लेकर जिस तरह की तैयारी की थी, पेपर बिल्कुल वैसा ही आया। पेपर हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई।
- इंटरमीडिएट के छात्र कपिल गोस्वामी का कहना था कि परीक्षा की जिस आधार पर तैयारी की थी, पेपर उससे काफी आसान आया। हिंदी के पेपर में काफी अच्छे अंक मिलेंगे।
- इंटरमीडिएट की छात्रा अनु राठी का कहना था कि परीक्षा में अन्य विषयों के बजाय हिंदी की तैयारी पर कम समय दिया जाता है, पेपर को लेकर चिंता सता रही थी, मगर पेपर काफी आसान आया।
- इंटरमीडिएट की छात्रा नैना का कहना था कि पूरा पेपर सिलेबस से आया है। पेपर हल करने में ज्यादा दिक्कत नहीं आई। परीक्षा में अच्छे अंक मिलेंगे।
-- -
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरु हुई बोर्ड परीक्षा
- अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों की निरीक्षण कर देखी व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में बृहस्पतिवार को 43 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड की परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। परीक्षा से पूर्व केंद्रों के प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई। सचल दल और अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। डीएम राजकमल यादव ने सुबह की पाली में सर्वहितकारी इंटर काॅलेज मीतली का निरीक्षण किया। डीएम ने परीक्षा केंद्र पर बनाए गए निगरानी कक्ष में सीसीटीवी कैमरों से फुटेज देखी।
एडी बेसिक दिनेश कुमार यादव और जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने निगरानी कक्ष से परीक्षा केंद्रों की जांच की। उन्होंने निगरानी कक्ष में तैनात कर्मचारियों को परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और कोई भी शिकायत मिलने पर तुरंत अवगत कराने के निर्देश दिए।
-- --
पहली पाली में 833 और दूसरी में 986 रहे अनुपस्थित
यूपी बोर्ड में बृहस्पतिवार को हुई हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में 1819 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में पंजीकृत 16022 परीक्षार्थियों में से 15036 ने परीक्षा दी और 986 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए पंजीकृत 14807 परीक्षार्थियों में 13974 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दोनों पालियों में 1819 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। संवाद