फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Students getting disillusioned with studies in Polytechnic College

Baghpat News: अमर उजाला खास-------- प्लेसमेंट का गिरा ग्राफ, तो सताने लगी सीटों को भरने की चिंता

Tue, 10 Jan 2023 06:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Students getting disillusioned with studies in Polytechnic College
अमर उजाला खास
विज्ञापन

प्लेसमेंट का गिरा ग्राफ, सीटों को भरने में छूट रहे पसीने
सिविल ईपीसी, इलेक्ट्रॉनिक्स व कंप्यूटर साइंस में घटा छात्रों का रुझान
मुकेश पंवार
बड़ौत। पॉलीटेक्निक छात्रों के प्लेसमेंट बढ़ाने के दावे हवा हवाई साबित होते नजर आ रहे हैं। छात्रों के प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास, साक्षात्कार और समूह परिचर्चा के कार्यक्रमों के बावजूद प्लेसमेंट का ग्राफ और गिर गया है। जिस कारण खाली पड़ी सीटों को भरने में कॉलेज संचालकों व शिक्षकों के पसीना छूट रहा है।
जनपद में एक अनुदानित दिगंबर जैन पॉलीटेक्निक, दो राजकीय कॉलेज किरठल व कोताना के अतिरिक्त 13 प्राइेवट संस्थाएं हैं। जिनमें इस समय लगभग आठ हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शिक्षण ग्रहण कर रहे हैं। सितंबर 2019 में प्राविधिक शिक्षा बोर्ड की ओर से उत्तर प्रदेश स्टेट ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल का गठन किया गया। इसका काम अधिक से अधिक छात्रों का नौकरी दिलाना था। पिछले दो-तीन सालों में प्लेसमेंट की कम से छात्रों का रुझान कम हुआ है। संवाद
विज्ञापन

ये बोले छात्र
सिविल इंजीनियरिंग की छात्रा जूही एवं इलेक्ट्रिकल के छात्र शिवम का कहना है कि सोचा था कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर अच्छा रोजगार मिलेगा, लेकिन रोजगार तो दूर उनके पास प्लेसमेंट के लिए कोई नहीं आया। अब घर पर बैठकर ही अन्य नौकरियों की तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के छात्र गौरव चौहान ने बताया कि यदि प्लेसमेंट की ओर प्राविधिक शिक्षा परिषद ध्यान दे तो निश्चित ही छात्रों का पढ़ाई की ओर रुझान बढे़गा। प्लेसमेंट की कमी से ही इंजीनियरिंग की पढ़ाई से छात्रों का मोहभंग हो रहा है। कॉलेज प्रशासन को भी इस ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

ये बोले प्रधानाचार्य
़दिगंबर जैन पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य अजय त्यागी ने बताया कि प्लेसमेंट पर कॉलेज का पूरा फोकस है। कोरोना काल के दौरान विभिन्न कंपनियों को काफी क्षति हुई। इसका कहीं न कहीं प्रभाव प्लेसमेंट पर भी पड़ा है। कॉलेज की ओर से विभिन्न कंपनियों से संपर्क साधा जा रहा है। जिससे अधिक से अधिक बच्चों को प्लेसमेंट मिल सके।
ट्रेड प्लेसमेंट 2020 प्लेसमेंट 2021 प्लेसमेंट 2022
सिविल 40 30 15 फीसदी
इलेक्ट्रिकल 60 50 30 फीसदी
मैकेनिकल 85 75 55 फीसदी
दिगंबर जैन पॉलीटेक्निक कॉलेज में सीटों की संख्या
वर्ष 2019-20 आंवटित सीटें सीटों की भरने की संख्या
सिविल 132 104
इलेक्ट्रिकल 132 122
मैकेनिकल 132 113
सिविल ईपीसी 66 31
इलेक्ट्रॉनिक्स 66 33
कंप्यूटर सांइस 66 29
वर्ष 2021-21 आंवटित सीटे सीटों की भरने की संख्या
सिविल 150 122
इलेक्ट्रिकल 150 133
मैकेनिकल में 150 116
सिविल ईपीसी 75 15
इलेक्ट्रानिक्स 75 14
कंप्यूटर सांइस 75 29
वर्ष 2022-23 आंवटित सीटों की संख्या सीटों की भरने की संख्या
सिविल 150 79
इलेक्ट्रिकल 150 101
मैकेनिकल 150 45
सिविल ईपीसी 75 2
इलेक्ट्रानिक्स 75 6
कंप्यूटर साइंस 75 50
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed