फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Students' faces lit up after seeing the easy paper

Baghpat News: आसान पेपर देखकर खिले परीक्षार्थियों के चेहरे

Tue, 25 Feb 2025 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Students' faces lit up after seeing the easy paper
दे... ताली:- बागपत के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट  हिंदी का पेपर देने के बाद खुशी जा
बड़ौत। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा जिले में 37 केंद्रों पर सोमवार को शुरू हो गई। पहले दिन कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा कराई गई। पेपर आसान आने पर परीक्षार्थियों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। पहले दिन 28,127 परीक्षार्थियों में 1027 अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने दौरा कर व्यवस्था देखी।
विज्ञापन

पहली पाली में 10वीं की हिंदी, सामान्य हिंदी और सैन्य विज्ञान की परीक्षा कराई गई। हाईस्कूल में 13,549 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 559 अनुपस्थित रहे और 12,990 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी विषय की परीक्षा हुई, जिसमें 13,916 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन

इनमें 13,448 छात्रों ने परीक्षा दी और 468 अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर कड़े बंदोबस्त किए गए थे। परीक्षा केंद्र के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया था। वहीं सघन चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट ने लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसान पेपर आने से परीक्षार्थियों के चेहरे पर दिखी खुशी
सुबह की पाली में हाईस्कूल हिंदी का प्रश्नपत्र देखकर परीक्षार्थियों के चेहरे खिले हुए थे। वंश, जूली, मानवी समेत अन्य परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर देखते ही उनके चेहरों पर खुशी आ गई थी। आसान पेपर आने से प्रश्न जल्दी करते गए। पेपर में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। वहीं शुभांकर ने बताया कि पहली बार बोर्ड परीक्षा देने में थोड़ा डर था।

मगर, पेपर अच्छा गया तो अब डर खत्म हो गया और आगे भी इस तरह पेपर अच्छा होने की उम्मीद है। इस तरह इंटरमीडिएट के छात्र राहुल ने बताया कि हिंदी का पेपर काफी आसान था और उसे करने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। जिस तरह से तैयारी की हुई थी, उसके अनुसार ही पेपर आया और नंबर भी अच्छे आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed