फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Students became hesitant during the Corona period, changes coming due to offline studies

कोरोना काल में संकोची हो गए थे विद्यार्थी, ऑफलाइन पढ़ाई होने पर आ रहा बदलाव

Tue, 05 Apr 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Students became hesitant during the Corona period, changes coming due to offline studies
शिक्षा का अभियान
विज्ञापन

विद्यार्थियों सवाल पूछने की छूट गई थी प्रवृत्ति, कम हो गई थी समझ
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोरोना संक्रमण के कारण दो साल तक स्कूल बंद रहे। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कराई गई। ऑनलाइन पढ़ाई में एक ओर जहां स्मार्टफोन और नेटवर्क के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई, वहीं बच्चों में सवाल पूछने की आदत कम हो गई। एप और वीडियो के माध्यम से पढ़ाई होने के कारण छात्रों और शिक्षकों के बीच दूरी बनना भी पढ़ाई प्रभावित होने का बड़ा कारण रहा। अब स्कूल खुलने पर स्कूलों में पढ़ाई शुरू होने पर छात्रों के स्वभाव में बदलाव आ रहा है। छात्र धीरे-धीर शिक्षकों से सवाल भी पूछने लगे है।
छूट गई थी सवाल पूछने की आदत
कोरोना काल में एप और वीडियो के माध्यम से पढ़ाई कराई जाती थी, जिससे बच्चों की पढ़ने की आदत में कमी आई। छात्रों की सवाल पूछने की आदत छूट गई थी। अब छात्र धीरे-धीरे सवाल पूछने लगे है। - मनोज कौशिक, शीलचंद इंटर कालेज, अमीनगर सराय।
विज्ञापन

-----
टूट गया था आपसी संपर्क
ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान छात्रों और शिक्षकों का आपसी संपर्क टूट गया था। इससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हुई। मगर, अब ऑफलाइन पढ़ाई शुरू होने से शिक्षा धीरे-धीरे पटरी पर आ रही है। - प्रह्लाद यादव, उच्च प्राथमिक विद्यालय सैडभर।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
समय का भी रहा अभाव
ऑनलाइन पढ़ाई में समय का अभाव रहा। शिक्षक छात्रों को पर्याप्त समय नहीं दे पाते थे। शिक्षक वीडियो बनाकर डाल देते थे, कुछ छात्र ऑनलाइन आते थे तो कुछ नहीं आते थे। अब ऑफलाइन पढ़ाई शुरू होने से दोनों के बीच का संपर्क सीधा और मजबूत हो गया है। - रवि कुमार, सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल

-----
छूट गई थी समझने की आदत
ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान छात्रों की लिखने और समझने की आदत छूट सी गई थी। छात्र वीडियो और एप के माध्यम से एक-दो घंटा ही पढ़ाई करते थे। अब ऑफलाइन पढ़ाई शुरू होने से छात्रों की सोच और समझ में परिवर्तन आ रहा है। - नीरज तोमर, विद्या मंदिर इंटर कालेज, छपरौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed