फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Students arrived to take admission in postgraduate course on the last day

Baghpat News: परास्नातक में अंतिम दिन प्रवेश लेने के लिए पहुंचे विद्यार्थी

Fri, 27 Sep 2024 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 27 Sep 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Students arrived to take admission in postgraduate course on the last day
बड़ौत। कॉलेजों में परास्नातक के लिए विवि से जारी की गई दूसरी ओपन मेरिट के तहत बृहस्पतिवार को अंतिम दिन प्रवेश लेने के लिए कॉलेजों में विद्यार्थी पहुंचे। अब उनके पास प्रवेश का मौका खत्म हो गया है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विवि से 21 कॉलेज संबद्ध हैं। जिनमें हर साल स्नातक व परास्नातक कक्षाओं में हजारों छात्र-छात्राएं दाखिला लेते हैं। स्नातक कक्षाओं के बाद इस समय परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए प्रक्रिया जारी है। विवि से संबद्ध कॉलेजों में पंजीकरण प्रक्रिया के बाद गत 21 सितंबर को दूसरी ओपन मेरिट जारी की गई। जिसके तहत 26 सितंबर तक दाखिला लेने के लिए छात्रों को मौका दिया गया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज, जनता वैदिक डिग्री कॉलेज व जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सुबह से ही छात्र प्रवेश के लिए पहुंचे। अब तक तीनों कॉलेजों में तकरीबन 250 से अधिक प्रवेश हो चुके हैं। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल विवि द्वारा प्रवेश के लिए दिया गया समय समाप्त हो चुका है। स्नातक व परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed