फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Student's killer sent to jail

छात्रा के हत्यारोपी को जेल भेजा

Sat, 26 Feb 2022 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Student's killer sent to jail
आरोपी ने बृहस्पतिवार को छात्रा दीपा की कर दी थी हत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नगर में यमुना रोड पर बीए तृतीय वर्ष की छात्रा दीपा की एकतरफा प्यार में गर्दन रेतकर हत्या करने का आरोपी शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने उसको कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया।
ठाकुरद्वारा मोहल्ले के रहने वाले नैन सिंह की बेटी दीपा और धेवती नंदिनी बृहस्पतिवार सुबह को बाजार जा रही थी। तभी यमुना रोड पर मोहल्ला पुरानी तहसील के रहने वाले रिंकू ने दीपा की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया था। शरीर पर अन्य कई जगह भी वार किया था। हमला करने के बाद आरोपी रिंकू खुद ही थाने में पहुंच गया था। घायल दीपा को सीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में रिंकू, उसकी मां, बहन व भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

बसौद से लापता युवक की हो चुकी मौत, मोबाइल सर्विलांस से पता चला
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर थाना प्रभारी दीक्षित त्यागी ने बताया कि सात फरवरी को बसौद गांव का नईम घर से टटीरी के लिए गया था, जो घर नहीं लौटा। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। इसकी जांच करते हुए युवक के मोबाइल को सर्विलांस पर लगवा दिया था। मोबाइल को शुक्रवार को इस्तेमाल किया गया तो पुलिस छानबीन में जुट गई। उसकी लोकेशन मेरठ की मिली। इसके बाबत जीआरपी मेरठ ने बताया कि सात फरवरी की शाम करीब चार बजे युवक ट्रेन की चपेट में आ गया था। जीआरपी ने लावारिस में शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। अब पुलिस ने परिजनों को इस बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed