फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   strike news

Baghpat News: सड़क पर उतरे विद्यार्थी तो विभाग ने जोड़ दिया बिजली कनेक्शन

Sun, 31 Aug 2025 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
strike news
बड़ौत में विद्यालय का विद्युत कनेक्शन जुड़वाने की मांग को लेकर हाईवे पर जाम लगाते विद्यार्थी। स
बड़ौत। नगर के जनता वैदिक इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने बिजली कनेक्शन नहीं जोड़ने के विरोध में शनिवार को कक्षाओं से निकलकर बिजरौल मार्ग जाम कर दिया और धरने पर बैठ गए। इसके बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने कनेक्शन जोड़कर विद्यालय की आपूर्ति सुचारु करा दी।
विज्ञापन

मनोज, राहुल, दिनेश, अजय व कपिल समेत अन्य विद्यार्थियों ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों ने बकाया बिल बताकर करीब एक माह से विद्यालय का कनेक्शन काट रखा है। बिजली आपूर्ति ठप होने से गर्मी में बिना पंखे के कक्षा में बैठकर पढ़ाई करना मुश्किल हो रहा है। कॉलेज में करीब 2500 विद्यार्थी पढ़ते हैं, जिनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही थी।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन की तरफ से कनेक्शन जुड़वाने का प्रयास किया जा चुका है, मगर कोई समाधान नहीं हुआ। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि कॉलेज के कृषि फार्म पर लगे नलकूप का बिजली बिल बकाया है, जिसका कनेक्शन भी कई वर्ष पहले कट चुका है। विद्यालय का बिजली कनेक्शन अलग है, जिसका कोई बकाया नहीं है। इसके बाद भी तानाशाही चलाकर कनेक्शन काट दिया गया। इसके विरोध में विद्यार्थियों ने करीब दो घंटे तक बिजरौल मार्ग पर जाम लगाया, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने भी समझाने का प्रयास किया मगर वे नहीं माने। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि सोमवार तक कनेक्शन नहीं जोड़ा गया तो दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लगाएंगे और जरूरत पड़ी तो भूख हड़ताल पर भी बैठने से पीछे नहीं हटेंगे। इसको देखते हुए बिजली विभाग ने आनन फानन में बिजली कनेक्शन जोड़कर आपूर्ति सुचारु कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed