फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Strike in Ramala mill ends, workers will get salary soon

वार्ता से बन गई बात, रमाला मिल में कर्मचारी काम पर लौटे

Fri, 21 Feb 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Strike in Ramala mill ends, workers will get salary soon
रमाला मिल में हड़ताल खत्म, जल्द कर्मियों को मिलेगा वेतन
विज्ञापन

रमाला। सहकारी चीनी मिल रमाला में कई माह से वेतन नहीं मिलने पर चल रहा संविदा कर्मचारियों का धरना बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया। प्रधान प्रबंधक के आश्वासन पर कर्मचारी काम पर लौट आए।

बुधवार सुबह मिल के सैकड़ों संविदा कर्मचारी वेतन के लिए कार्य बहिष्कार कर मिल परिसर में धरने पर बैठ गए थे। क्रय केंद्र, गन्ना विभाग, कंप्यूटर विभाग, समय विभाग का कार्य प्रभावित हुआ। प्रधान प्रबंधक आर बी राम ने 20 कर्मचारियों को नोटिस मिल परिसर में ही चस्पा कर दिया गया था। देर रात दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। इसके बाद प्रधान प्रबंधक कर्मचारियों के बीच पहुंचे और दो दिन में वेतन देने का आश्वासन दिया। साथ ही किसी भी कर्मचारी को नहीं हटाने पर सहमति बनी। इसके बाद बृहस्पतिवार को मिल के 19 क्रय केंद्रों पर तौल शुरू हो गई। बी राम का कहना है कि जल्द ही वेतन कर्मचारियों के खाते में भेज दिया जाएगा। सभी संविदा कर्मचारी काम पर लौट गये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed