फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Strict police on politicians: Chargesheet in the cases of code of conduct within three days

नेताओं पर सख्त पुलिस: तीन दिन में आचार संहिता के मुकदमों में चार्जशीट

Fri, 28 Jan 2022 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Strict police on politicians: Chargesheet in the cases of code of conduct within three days
- आचार संहिता उल्लंघन के प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओं पर अभी तक दर्ज हो चुके 17 मुकदमे, चार में चार्जशीट लगी
विज्ञापन

- सोशल मीडिया के कारण लगातार हो रहे मुकदमे, भाजपा प्रत्याशी योगेश धामा पर बालैनी में दर्ज हुआ मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। चुनाव प्रचार के दौरान आचार संहिता का नेता खूब उल्लंघन कर रहे है और पुलिस सख्ती दिखाते हुए उन पर मुकदमे कर रही है। आचार संहिता के मुकदमों में पुलिस इतनी सक्रिय हो गई है कि तीन दिन में चार्जशीट लगा दी गई। उधर, एक नया मुकदमा भाजपा प्रत्याशी योगेश धामा पर बालैनी थाने में आचार संहिता उल्लंघन का हुआ है।
कोरोना संक्रमण बढ़ता देखकर चुनाव आयोग ने इस बार प्रत्याशियों के प्रचार करने के लिए कड़े नियम बनाए हुए है। रैली की अनुमति अभी तक नहीं दी गई है तो घर-घर जाकर प्रचार करने के लिए केवल दस लोगों के साथ रहने की अनुमति दी गई है। इससे ज्यादा लोगों के साथ बैठक करने पर प्रशासन की अनुमति व नियमों का पालन करना जरूरी है। इसके बावजूद भी प्रत्याशी खूब भीड़ जुटाकर आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे है। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि आचार संहिता उल्लंघन के मामले में प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओं पर 17 केस दर्ज हो चुके है। यह अधिकतर केस सोशल मीडिया पर प्रचार के लिए वीडियो व फोटो डालने के बाद किए गए है। इस तरह से सोशल मीडिया पर प्रचार पर पुलिस नजर रख रही है और उसके आधार पर मुकदमे किए जा रहे है। एसपी के अनुसार इन 17 मुकदमों में चार की जांच करके चार्जशीट लगाई गई है, जबकि अन्य में जांच करके जल्द ही चार्जशीट लगाई जाएगी।
विज्ञापन

इन मामलों में लगाई गई चार्जशीट
एसपी नीरज कुमार जादौन के अनुसार बड़ौत थाने में कांग्रेस के नगराध्यक्ष राकेश शर्मा पर रात में प्रचार सामग्री लगवाने के कारण आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा हुआ था, जिसमें चार्जशीट लगा दी गई है। सिंघावली अहीर थाने में डौला में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के भीड़ एकत्र करके प्रचार सामग्री बांटने पर केस दर्ज किया गया था, जिसमें चार्जशीट लगी है। जागोस में रालोद के बड़ौत प्रत्याशी जयवीर तोमर ने तीन दिन पहले ही भीड़ एकत्र की थी, जिसमें मुकदमा दर्ज करके केवल तीन दिन में चार्जशीट लगाई गई है। जबकि छपरौली थाने में रालोद प्रत्याशी अजय कुमार पर कार्यालय उद्घाटन पर भीड़ एकत्र करने पर मुकदमा हुआ था, जिसमें चार्जशीट लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed