फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Strict action will be taken on the lack of quality of National Highway and Expressway construction: VK Singh

नेशनल हाईवे व एक्सप्रेस-वे निर्माण की गुणवत्ता में कमी पर होगी कड़ी कार्रवाई : वीके सिंह

Tue, 23 Nov 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken on the lack of quality of National Highway and Expressway construction: VK Singh
बागपत गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता करते केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग वीके सिं - फोटो : BAGHPAT
- केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि अगले दो साल में कई नेशनल हाईवे व एक्सप्रेस वे बनेंगे
विज्ञापन

- बोले, प्रस्तावित रेल मार्गों का कार्य भी जल्द पूरा होगा, हिंडन हवाई अड्डे से जल्द उड़ान बढ़ाने की तैयारी की जा रही
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि देश में जितने भी नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस बनाए जा रहे है, उनमें सबसे ज्यादा गुणवत्ता पर ध्यान दिया जा रहा है। अगर किसी जगह निर्माण में गुणवत्ता में कमी मिलती है तो कंपनी से लेकर जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह मंगलवार को सांसद डा. सत्यपाल सिंह के साथ नेशनल हाईवे 709बी का निरीक्षण करते हुए बागपत पहुंचे थे। लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता में केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि पश्चिमी उप्र में 2014 के बाद ही अधिकतर नेशनल हाईवे का निर्माण हुआ तो एक्सप्रेस-वे भी उसके बाद ही बने है। यह प्रगति अभी रुकने वाली नहीं है, बल्कि अगले दो साल में अभी कई नेशनल हाईवे व एक्सप्रेस-वे बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित रेल मार्गों को जल्द पूरा किया जा रहा है तो हिंडन हवाई अड्डे से जल्द उड़ान बढ़ाई जाएगी। इससे आसपास के लोगों को हवाई यात्रा के लिए दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि बागपत से दिल्ली जाने के लिए पहले परेशानी होती थी, लेकिन अब कई सड़कों का चौड़ीकरण हो गया है और राह आसान हो गई है।
विज्ञापन

ईपीई व यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे रोकने के लिए बन रही योजना
केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे व यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे काफी होते है। इसके कई कारण है, जिनमें वाहनों को अपनी लाइन में न चलाना व स्पीड से न चलाना भी शामिल है। वाहन संचालन पर नजर रखने के सर्विलांस बढ़ाने की व्यवस्था की जा रही है। लापरवाही पर कार्रवाई भी होगी, जिससे हादसों को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार किसी सरकार ने कानून वापस लिए, अब धरना खत्म होना चाहिए
केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा कि किसान काफी वक्त से कृषि कानून वापस कराने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए है। पहली बार किसी सरकार ने कानून वापस लिए है। हालांकि वह किसानों के हित में बनाए गए थे, लेकिन किसान की मांग का सम्मान रखते हुए वापस लिए गए है। अब किसानों को धरना खत्म करना चाहिए।

मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे निर्माण में लगी कंपनी पर कार्रवाई होगी
सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे के निर्माण में बड़ी लापरवाही बरती गई और लोगों ने गड़बड़ी के आरोप भी लगाए थे। इस नेशनल हाईवे को दोबारा से बनवाया जा रहा है और इसकी जांच भी कराई जा रही है। इसमें जिसकी भी कमी मिलेगी, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस तरह किसी भी नेशनल हाईवे में कमी मिली तो कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed